हरियाणा में स्कूली बच्चों की हुई मौज, अक्टूबर महीने में इन तारीखों पर रहेगा अवकाश

हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए अक्टूबर माह की छुट्टियों से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है। इस महीने दशहरा पर्व सहित लगभग दस दिन तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, सर्द मौसम की शुरुआत को देखते हुए 15 अक्टूबर से स्कूलों के समय में बदलाव हो जाएगा।
इन तारीखों पर रहेगा अवकाश
अक्टूबर महीने की पहली छुट्टी कल यानी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर रहेगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी के चलते स्कूल बंद रहेंगे। आगे 10 अक्टूबर को द्वितीय शनिवार और 11 अक्टूबर को रविवार के चलते स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा। 25 अक्टूबर को रविवार और 26 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती के चलते लगातार दो दिन तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। 29 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत के चलते स्थानीय अवकाश घोषित हो सकता है।