2027 वनडे वर्ल्डकप का शेड्यूल आया सामने, इस तारीख को होगा भारत- पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला

SAHAB RAM2 October 20261 min read0 viewsखेल
2027 वनडे वर्ल्डकप का शेड्यूल आया सामने, इस तारीख को होगा भारत- पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग (ICC) ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित कर दिया है। साऊथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की सरजमीं पर खेले जाने वाले इस वर्ल्डकप के सभी मुकाबले 50-50 ओवर के रहेंगे।

भारत- पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला

2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा की तरह हाई-वोल्टेज क्रिकेट मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप में हैं और 10 अक्टूबर को दोनों के बीच मैच देखने को मिलेगा। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देखने का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

आज तक वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच जितने भी मैच खेले गए हैं उनमें भारतीय क्रिकेट टीम ही विजेता रही है। यानि पाकिस्तान को अभी भी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है।

क्रिकेट का महाकुंभ

2027 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। इस वर्ल्डकप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मैच खेले जाएंगे।

Group A: भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, जिंबाब्वे, Qualifier A

Group B: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, Qualifier B

Share:

Comments

Leave a comment