रेवाड़ी में गांववार बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल जारी, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी जिले से बाजरा उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मार्केट कमेटी चेयरमैन नरेंद्र यादव ने बताया कि जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों को असुविधा से बचाने के लिए गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके हिसाब से किसान अपनी बाजरे की फसल को मंडी में ला सकेंगे।
उन्होंने बताया कि बिना शेड्यूल और बिना 'मेरी फसल- मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर बाजरा वेरिफिकेशन के किसी भी किसान को गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में किसानों से अपील है कि वे मंडी आने से पहले पोर्टल पर वेरिफिकेशन अवश्य सुनिश्चित करें और केवल अपने निर्धारित शेड्यूल के दिन ही फसल लेकर मंडी में आएं।
यहां देखें गांव वार पूरी लिस्ट
5 अक्टूबर (सोमवार): धारूहेड़ा, खरखड़ा, मालपुरा, आलमगीरपुर, ढाकिया, मनेठी, पाडला, खोल, नांधा, बलवाड़ी, बावड़ और मुरादपुरी।
6 अक्टूबर (मंगलवार): आसांका, आसपुर, अकबरपुर, बाढ़जेठू, बालावास अहीर, बखापुर, बनीपुर, इब्राहिमपुर, मंगलेश्वर, पातुहेड़ा, आसलवास, बैरियावास और बैरली खुर्द।
7 अक्टूबर (बुधवार): जोनियावास, मालाहेड़ा, जड़थल, पंचगांव, आरसियाकी टप्पा, खटावली, मामड़िया ठेठर, चिता-डूंगरा, माजरा मुस्तल भालखी, भालखी, पाली, भाड़ावास और भगवानपुर।
8 अक्टूबर (वीरवार): बालावास जमापुर, बालियार कलां, मीरपुर, बालियार खुर्द, काकोड़िया, जाट-भुरथल, गोकलगढ़, झाबुआ, बाघीज, बीड़ झाबुआ, सुबासेहड़ी, प्राणपुरा (बावल) और किशनपुर।
9 अक्टूबर (शुक्रवार): सुनारिया, दोहना, ततारपुर इस्तमुरार, असदपुर, नंदरामपुर बांस, गोठड़ा टप्पा खोरी, नंगल मायन, मामडिया अहीर, मामड़िया आसमपुर, कडु उर्फ भवानीपुर, रघुनाथपुर, रानोली, टीकला और पावटी।
10 अक्टूबर रिजर्व दिन
सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि यदि निर्धारित शेड्यूल वाले दिन किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन या किसी अन्य वजह से बिक नहीं पाता है तो ऐसे किसानों के लिए 10 अक्टूबर रिजर्व दिन रखा गया है। वह इस तारीख को अपना वेरिफिकेशन करवाकर मंडी में अपनी बाजरे की फसल बेच सकेंगे।