नरवाना के सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन

नरवाना के सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन

सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में विशेष शिक्षक.अभिभावक बैठक का आयोजन

बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक सोच पर दिया गया जोर

नरेंद्र जेठी/नरवाना /26 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सनातन धर्म पब्लिक स्कूल नरवाना में छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनकी रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष बैठक का मुख्य उद्देश्य केवल शैक्षिक परिणामों तक सीमित न रहकर बच्चों के मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास के लिए स्कूल और अभिभावकों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना था। इस बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक सोच पर विशेष जोर दिया गया।

प्राचार्या ने दी चौमुखी विकास पर जानकारी

बैठक की शुरुआत करते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनीता मलिक ने कहा कि आज के आधुनिक युग में शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान नहीं है। शिक्षा का अर्थ बच्चे के व्यक्तित्व का चौमुखी विकास है। हमें बच्चों के भीतर छिपी अनूठी प्रतिभा और उनकी रचनात्मक सोच को पहचान कर उसे सही दिशा देनी होगी।

खेल-कूद और कला पर चर्चा

शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ साझा किया कि कैसे खेल-कूद, कला और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सोचने की क्षमता को नया आयाम दिया जा सकता है। बैठक के दौरान विशेष रूप से अभिभावकों से उनके सुझाव आमंत्रित किए गए। अभिभावकों ने बच्चों के गृहकार्य, मोबाइल के उपयोग को संतुलित करने और रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक बढ़ाने को लेकर अपने विचार खुुलकर साझा किए।

घर और स्कूल का माहौल

अध्यापकों ने इस बात पर जोर दिया कि जितना समय बच्चे स्कूल में बिताते हैं, उतना ही महत्वपूर्ण माहौल उन्हें घर पर भी मिलना चाहिए। इससे उनका निरंतर मानसिक विकास हो सके। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन की इस अनूठी पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के संवाद से उन्हें अपने बच्चों की कमजोरियों और ताकतों को करीब से समझने का मौका मिलता है।

प्रशासक ने किया धन्यवाद व्यक्त

बैठक के समापन पर स्कूल प्रशासक जगदीश चन्द्र ने सभी अभिभावकों का उनकी सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सुझावों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। विद्यालय ने आश्वासन दिया कि अभिभावकों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को आगामी शिक्षण रणनीतियों में अवश्य शामिल किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment