हिसार के छोरे ने पाड़ दिया चाला, कुश्ती प्रतियोगिता में फिर जीत लाया गोल्ड मेडल

SAHAB RAM1 October 20262 min read0 viewsहिसार
हिसार के छोरे ने पाड़ दिया चाला, कुश्ती प्रतियोगिता में फिर जीत लाया गोल्ड मेडल

खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है। एक तरफ जहां जापान में चल रहे एशियाई खेलों में हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर UP में आयोजित हुई अंतर रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में हिसार के लाल रोहित नेहरा ने फिर से गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा है।

रोहित नेहरा ने जीता सोना

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित हुई अंतर रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे की ओर से खेलते हुए 87 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार जिले के गांव नियाणा निवासी रोहित नेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। खेल कोटे से रेलवे की नौकरी हासिल कर चुके रोहित ने इस प्रतियोगिता में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बता दें कि इस प्रतियोगिता में देशभर से रेलवे के पहलवान विभिन्न भार वर्गों में शिरकत कर रहे थे। रोहित ने अपने मुकाबलों में शानदार खेल का नजरिया पेश करते हुए गोल्ड मेडल की मंजिल पर पहुंचे। जैसे ही गोल्ड मेडल जीतने की खबर उनके गांव नियाणा पहुंची, सभी ग्रामवासी खुशी से झूम उठे। परिजनों ने कहा कि रोहित ने अपनी मेहनत और अनुशासन की बदौलत फिर से गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन किया है।

ओलम्पिक में पदक जीतना लक्ष्य

रोहित नेहरा ने गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यदि आप निरंतर मेहनत और अनुशासन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं तो एक दिन सफलता आपके कदम अवश्य चूमती है। खेल के प्रति समर्पण और कड़ा परिश्रम सकारात्मक परिणाम देता है। उन्होंने कहा कि वह अब पहले से भी ज्यादा अभ्यास कर रहे हैं और कुश्ती के दांव-पेंच में निपुण बन रहे हैं ताकि एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक खेलों में भाग ले सकें।

Share:

Comments

Leave a comment