रिद्धनाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के सेवा संकल्प अभियान में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

रिद्धनाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के सेवा संकल्प अभियान में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

रिद्धनाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों में सेवा संकल्प अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इस अभियान के तहत स्कूल में पेंटिंग प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के अधिकांश बच्चों ने भाग लिया और अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आज की इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संजीव गंगावा, संजीव रेवड़ी रहे। अतिथिगणों ने अपने अनमोल समय में से समय निकालकर बच्चों को अपना समय दिया। स्कूल में पधारने पर बच्चे बहुत ज्यादा उत्सुक थे और जुनून से भरे हुए थे।

विकसित भारत का सपना

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पेंटिंग प्रदर्शनी में 2047 के विकसित भारत के बच्चों ने अपनी कल्पना के रूप में पेपर पर आक्षेप बनाए। भाषण के माध्यम से बच्चों ने सभी को विकसित भारत का सपना दिखाया। बच्चों ने बताया कि विकसित भारत का सपना केवल देश के प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि हम सबका सपना है और हम इस सपने को साकार करके ही रहेंगे।

मेधावी विद्यार्थियों और माता-पिता का सम्मान

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से भूतपूर्व होनहार विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के इन बच्चों में साक्षी पुत्री राजेश कुमार, गांव बिचपड़ी शामिल हैं जिन्होंने 2025 में पूरे भारत में 75वीं रैंक हासिल कर दिल्ली आईआईटी में एमएससी केमिस्ट्री में पढ़ाई शुरू की है। साक्षी ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2018-19 में पूरे हरियाणा प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया था। साक्षी ने हाल ही में नेट जेआरएफ क्रैक किया है और इस बच्चे की ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस रैंक 86 है।

अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता

प्रशांत पुत्र पृथ्वी सिंह, गांव शामसुख ने 2026 में नीट में 6269वीं रैंक हासिल की और उनकी रैंकिंग 667 रही। प्रशांत ने 2022-23 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे हरियाणा प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया था। रजत पुत्र प्रदीप कुमार, गांव कनोह ने जेईई मेन्स में 96.3 प्रतिशत अंक हासिल कर 2026 में बिट्स पिलानी में दाखिला लिया है। गांव बिचपड़ी की एक छात्रा ने हाल ही में नेट जेआरएफ क्रैक किया है और उस बच्चे की ऑल इंडिया रैंक 33 है।

अतिथियों और शिक्षकों का प्रोत्साहन

इस अवसर पर उपस्थित रहे मुख्य अतिथि सर और अन्य अतिथि गणों ने बच्चों के इस प्रदर्शन को खूब सराहा और उनकी पूरी प्रशंसा की। इन बच्चों के आने से स्कूल के अन्य बच्चों को बहुत प्रेरणा मिली और वे बच्चे भी अपने भविष्य का सपना देखने लगे। विद्यालय के निदेशक सादुराम रेड्डू ने बच्चों को दिल से आशीर्वाद दिया और कहा कि हमारे भविष्य के बच्चे और बड़े-बड़े कारनामे करने में सफल होंगे और देश को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिभा विकसित होगी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अवतार सिंह ने बच्चों की प्रशंसा के पुल बांधे। विद्यालय के प्रबंधक जगदीप सिंह रेडू ने इस अवसर पर आए प्रतिभागियों का, मुख्य अतिथियों का और सभी का धन्यवाद किया और संदेश दिया कि आप सभी माता-पिता अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए इसी प्रकार योगदान देते रहें और किसी प्रकार की कमी न छोड़ें। बच्चों की इन उपलब्धियों को देखकर विद्यालय के सभी शिक्षकगण अत्यंत प्रसन्न थे।

रिद्धनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन को यह विश्वास है कि भविष्य में यह शिक्षा बच्चों की इस उड़ान को मजबूत लक्ष्य देगी ताकि समाज सबल और सफल बने। इस अवसर पर पहेली प्रधान महाबीर फौजी, बलवंत सरपंच, हनुमान प्रसाद, डॉ अमित, चांदी राम, प्रदीप रेड्डू, सुशील पुनिया, सूरजमल पुनिया और सुभाष मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment