देहरादून में नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रेवाड़ी के ध्रुव ने जीता कांस्य पदक

देहरादून में नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रेवाड़ी के ध्रुव ने जीता कांस्य पदक

उत्तराखंड के रायपुर, देहरादून में 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले के राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, दडौली के छात्र ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, दडौली, रेवाड़ी के कक्षा बारहवीं के छात्र ध्रुव ने ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल किया है। छात्र ध्रुव पुत्र देवेंद्र बालधन कलां गांव के रहने वाले हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यह पदक जीता है।

विद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

खिलाड़ी ध्रुव के प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया। विद्यालय के अध्यक्ष राय सिंह यादव, प्राचार्या श्रीमती सरिता यादव और समस्त विद्यालय परिवार ने खिलाड़ी को फूलमालाएं पहनाकर आशीर्वाद दिया। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। देहरादून में राव निहाल सिंह स्कूल और दडौली गांव का नाम इस उपलब्धि से गूंज उठा है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment