रेवाड़ी के माता मंदिर में लगा प्रथम निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 152 मरीजों की हुई जांच

रेवाड़ी के माता मंदिर में लगा प्रथम निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 152 मरीजों की हुई जांच

अटल हिन्द के लिए मनोज गोयल की रिपोर्ट के अनुसार, श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर, गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी में आज प्रथम निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ नगर परिषद वार्ड नंबर 15 की नगर पार्षद श्रीमती रचना राव द्वारा फीता काटकर किया गया। शुभारंभ के उपरांत श्रीमती रचना राव ने माता रानी के दर्शन किए तथा दीप प्रज्वलित कर शिविर की सफलता के लिए मंगलकामना की। इस शिविर में स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच करवाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे।

शिविर में 152 मरीजों के स्वास्थ्य और नेत्रों की हुई जांच

शिविर के दौरान कुल 152 मरीजों के स्वास्थ्य और नेत्रों की जांच की गई। मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, एनीमिया की कमी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और साथ ही चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस शिविर में सबसे पहले स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच करवाने वाली श्रीमती कमला देवी, धर्मपत्नी श्री मोहनलाल, निवासी गुड़िया सराय रहीं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विभिन्न अस्पतालों की टीमों ने दी अपनी सेवाएं

नेत्र जांच के लिए सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल की टीम से दिनेश, इंद्राज एवं नारायणी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं सम्राट हॉस्पिटल की टीम से उदय, अजय, लतेश, हेमंत एवं लक्ष्मण ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक सहयोग प्रदान किया। शिविर के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल एवं सचिव ललित अग्रवाल ने सभी चिकित्सकीय टीमों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। मंदिर समिति की ओर से सभी सहयोगी स्टाफ को माता मंदिर की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मंदिर समिति ने जताया आभार और भविष्य में भी सेवा जारी रखने का संकल्प

इस अवसर पर मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने भी निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित करने के लिए मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने मंदिर में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की सराहना की और माता रानी की महिमा का गुणगान किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को भी आगे निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि माता रानी की कृपा से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाई जा सके। श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति, गुर्जरवाड़ा ने शिविर को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, मेडिकल टीम, स्टाफ, स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी श्री चंद्रकांत गौड, रजत गुप्ता, टिल्लू, प्रिंस, राजू अधाना, मोनू राव व अन्य लोग मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment