रेवाड़ी: प्रदेश स्तरीय जू-जितसू चैंपियनशिप में दी हेरीटेज स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 41 पदक

रेवाड़ी: प्रदेश स्तरीय जू-जितसू चैंपियनशिप में दी हेरीटेज स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 41 पदक

गुरुग्राम में 19 व 20 सितंबर को आयोजित आठवीं प्रदेश स्तरीय जू-जितसु चैंपियनशिप में जिले के गांव करावरा मानकपुर स्थित दी हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण समेत कुल 41 पदक हासिल कर अपना परचम लहराया है। इसके अलावा स्कूल के छह होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्पर्धा में अपनी जगह पक्की की है। इस बड़ी उपलब्धि पर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कोच कार्तिक कंवर की देखरेख में हुआ शानदार प्रदर्शन

स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जू-जितसू प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कोच कार्तिक कंवर की देखरेख में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। स्कूल के खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में नौ गोल्ड, 13 सिल्वर तथा 19 कांस्य पदक समेत कुल 41 मेडल अपने नाम किए हैं। इसके अलावा स्कूल के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। खिलाड़ियों की इतनी बड़ी उपलब्धि पर स्कूल में एक ओर जहां जश्न का माहौल है, वहीं क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को स्कूल परिसर में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

डायरेक्टर कमल सिंह यादव और एडवोकेट निशांत यादव ने दी बधाई

स्कूल के डायरेक्टर कमल सिंह यादव तथा एडवोकेट निशांत यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने सभी को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। विशेषकर कोच कार्तिक तंवर की मेहनत व मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने सभी स्कूल स्टाफ, कोच, खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस मौके पर समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment