रेवाड़ी में जैन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एड्यु कांफ्रेंस अर्थमंथन का आयोजन, शिक्षा और कौशल विकास पर होगी चर्चा

रेवाड़ी में जैन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एड्यु कांफ्रेंस अर्थमंथन का आयोजन, शिक्षा और कौशल विकास पर होगी चर्चा

शिक्षा के क्षेत्र में जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की ओर से एक बड़ा प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय में दो दिवसीय एड्यु कांफ्रेंस अर्थमंथन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

शिक्षा और कौशल विकास का महत्व

शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं है, अपितु युवाओं को कौशल से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। यह मुख्य विचार जैन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा ने व्यक्त किए हैं। वह मीडिया को विद्यालय में आयोजित होने वाली दो दिवसीय एड्यु कांफ्रेंस अर्थमंथन की जानकारी दे रही थीं। इस कार्यक्रम में 12 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अर्थमंथन कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा

मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि दो एवं तीन अक्तूबर को विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या ने कहा कि अर्थमंथन केवल अर्थव्यवस्था का मंथन नहीं है। इसके विभिन्न सत्रों में जीवन मूल्यों एवं तकनीक के सामंजस्य का भी मंथन होगा।

विशेष वक्ता और अतिथियों की उपस्थिति

प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व सचिव अनिल स्वरूप सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी

मीडिया एवं कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन ने तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, रविंद्र जैन, निपुण जैन, प्रद्युम्न जैन, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा ने भी कार्यक्रम की तैयारियों का पूरा जायजा लिया।

Share:

Comments

Leave a comment