रेवाड़ी में चतुर्थ गणेश महोत्सव धूमधाम से संपन्न, मुख्य अतिथि सिमरन महंत ने दिए 51 हजार रुपये

रेवाड़ी में चतुर्थ गणेश महोत्सव धूमधाम से संपन्न, मुख्य अतिथि सिमरन महंत ने दिए 51 हजार रुपये

मित्र गण सेवा संगठन, रामसिंहपुरा, वार्ड नंबर 28 द्वारा चतुर्थ गणेश महोत्सव श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में गद्दीनशीन किन्नर सिमरन महंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उनकी शिष्या शिवानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

भगवान गणेश के चरणों में अर्पित की सहयोग राशि

मुख्य अतिथि सिमरन महंत ने भगवान गणेश जी के चरणों में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपनी नेक कमाई में से 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दान स्वरूप गणेश महोत्सव के लिए अर्पित की।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गुरु के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प

सिमरन महंत ने कहा कि वह मित्र गण सेवा संगठन के साथ हैं। उन्होंने अपनी गुरु महंत रुकसार के पदचिह्नों पर चलने का पूरा प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी गुरु महंत रुकसार की तरह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना उनका प्रयास रहेगा।

मित्र गण सेवा संगठन के प्रधान कुलदीप खनगवाल एवं उनकी पूरी टीम ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। संगठन ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोहित खनगवाल, मनोज, दीपक, पंकज, करण, जतिन, प्रमोद, दीपांशु, मोहित एवं रोहित सहित संगठन के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Share:

Comments

Leave a comment