किसानों के लिए खुशखबरी, घर बैठे मंगवाए खाद-बीज व दवाइयां; इस ऐप को करें डाउनलोड

हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मेला ग्राउंड में दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन हो रहा है। इस मेले में हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां किसानों को सरसों व गेहूं के नए-नए बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
वहीं, साथ ही मेला ग्राउंड में विभिन्न कंपनियों द्वारा नए-नए कृषि यंत्र प्रदर्शनी के लिए लगाएं गए हैं जिनके बारे में किसान बड़ी उत्सुकता से जानकारी हासिल कर रहे हैं। इस क़ृषि मेले में एक युवा किसान भी अपनी मोबाइल ऐप्लिकेशन की प्रदर्शनी कर रहा है जिसपर किसानों को घर बैठे खाद-बीज व दवाइयां मंगवाने की सुविधा मिलेगी।
किसान विकास ऐप से घर बैठे मंगवाए
किसान विकास ऐप के सीईओ सुनील खटकड़ ने बताया कि आधुनिकता के इस युग में जब खाने-पीने की चीजें, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं ऑनलाइन घर पहुंच सकती है तो क्यों न ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया जाएं जिससे किसानों को भी खाद-बीज व कीटनाशक सहित अन्य कृषि संबंधी वस्तुएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा सकें।
खास बात यह होगी कि इस ऐप से ऑर्डर करने पर मात्र 24 घंटे के भीतर किसान के घर प्रोडेक्ट पहुंच जाएंगे। किसान इस ऐप के माध्यम से सभी कंपनियों के कृषि उत्पाद घर बैठे मंगवा सकते हैं। यह ऐप Play Store और App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी करें हासिल
CEO: सुनील खटकड़
Mob Number: 85720-31347