रेवाड़ी के बूढ़पुर में हुआ राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क एवं अमृत सरोवर का भूमि पूजन

रेवाड़ी के बूढ़पुर में हुआ राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क एवं अमृत सरोवर का भूमि पूजन

अटल हिन्द/मनोज गोयल, रेवाड़ी, 25 सितंबर। ग्राम बूढ़पुर में 'राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क एवं अमृत सरोवर' के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह नींव पत्थर स्थापना कार्यक्रम संतों के आशीर्वाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। गंगाजल, सप्तधान्य और देसी घी के दीपक के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर इस परियोजना का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवत सेवा आश्रम दड़ोली के स्वामी अभय देव जी महाराज उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा धुनिदास महाराज मंदिर के सचिन दास जी महाराज ने भाग लिया। सम्मानित अतिथि के रूप में वन मंडल अधिकारी रेवाड़ी दीपक नंदा मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत बूढ़पुर के प्रतिनिधि, गांव के वरिष्ठ बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

वन विभाग और ग्रामीणों का सहयोग

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस अवसर पर डीएफओ दीपक नंदा ने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग इस परियोजना को बेहतर रूप देगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र को प्राकृतिक हरियाली के साथ आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाएगा, जिससे यह आसपास के गांवों के लिए भी एक मिसाल बनेगा।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प और पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान संतों और अतिथियों ने पौधारोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने समय पर पौधारोपण करने, ट्री-गार्ड लगाने और सिंचाई व्यवस्था करने के लिए वन विभाग के प्रयासों की सराहना की। गांव के प्रबुद्ध बुजुर्गों ने संत समाज को लोई ओढ़ाकर सम्मानित किया।

परियोजना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के मार्गदर्शन और प्रयासों से गांव बूढ़पुर को यह करोड़ों रुपये की परियोजना मिली है। इस परियोजना को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि सोनू यादव, पूर्व चेयरमैन करण सिंह राजाजी, पूर्व सरपंच हुकम सिंह, हेमचन्द ठेकेदार, हेडमास्टर प्रहलाद सिंह, मास्टर हरदयाल, डॉ. योगेश कुमार, सेवानिवृत्त एसडीओ फूल सिंह, धनराज पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment