मार्किट कमेटी चेयरमैन रणदीप चौधरी ने काशी में की पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मार्केट कमेटी तरावड़ी के चेयरमैन रणदीप चौधरी ने काशी की पावन धरती पर पहुंचकर काशी विश्वनाथ सहित प्रसिद्ध मंदिरों में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर देशसेवा के लिए आशीर्वाद की कामना की।
काशी में की गई विशेष पूजा-अर्चना
चेयरमैन रणदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित की भावना के साथ मनाया जा रहा है। काशी विश्वनाथ की नगरी में भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश की संस्कृति, धार्मिक आस्था और विरासत को नई पहचान दिलाने के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
समाजहित और जनसेवा का संकल्प
रणदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनका संकल्प है कि समाजहित और जनसेवा के कार्यों में अपनी भूमिका को और मजबूत किया जाए। उन्होंने देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर काशी की धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में रणदीप चौधरी ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हुए देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।