राज बब्बर का पटौदी में बयान, आंदोलन से बनती है राजनीतिक विचारधारा, राहुल गांधी भी लड़ रहे ऐसी लड़ाई

राज बब्बर का पटौदी में बयान, आंदोलन से बनती है राजनीतिक विचारधारा, राहुल गांधी भी लड़ रहे ऐसी लड़ाई

आंदोलन ही राजनीतिक विचारधारा भी बनते हैं है- राज बब्बर

आजादी के आंदोलन के समय में कांग्रेस पार्टी नहीं एक मूवमेंट थी

यूथ (सीजेपी) जागरूक हो गया अपने हक की लड़ाई लड़ते आवाज भी उठा रहा 

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जो लड़ाई यूथ लड़ रहे वही लड़ाई नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी लड़ रहे

फतह सिंह उजाला/पटौदी/गुरुग्राम /03 अक्टूबर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि आंदोलन (मूवमेंट) ही राजनीतिक विचारधारा भी बनती है  । युवा वर्ग किसी भी संस्था से जुड़े हो, तंजीम से जुड़े हो, एक प्रोग्राम , लक्ष्य अथवा मुहिम को लेकर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं । नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उसी प्रकार के कार्यक्रम को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं । आजादी के समय के दौरान में कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि कांग्रेस एक ( आंदोलन) मूवमेंट थी। मूवमेंट ही समय के साथ संस्था बनते हुए उसकी एक विचारधारा भी बनती है। यह जवाब वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने पटौदी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विशेष बातचीत करते हुए सीजेपी के मूवमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया। उन्होंने कहा आने वाले समय में सीजेपी का चुनाव और राजनीति में कितना दखल रहेगा, इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

यह पटौदी कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पटौदी से विधानसभा चुनाव लड़ी श्रीमती पर्ल चौधरी के द्वारा की गई । इस मौके पर विशेष रूप से राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, बादली के विधायक डॉ कुलदीप वत्स मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने दीपेंद्र हुड्डा को एक ऐसा व्यक्तित्व बताया जिसका राजनीतिक क्षेत्र में मुकाबला नहीं किया जा सकता। उन्होंने बिना किसी लाग लपेट के सीधी सीधी बात कही की 2024 में हरियाणा प्रदेश में एक ही आवाज थी कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है और कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है । चुनाव परिणाम के बाद में चुनाव परिणाम पर यकीन करना किसी के लिए भी आसान नहीं रहा। पिछले कुछ वर्षों से हालात यबन चुके हैं कि जनता और मतदाता प्रतिद्वंदी चुनावी उम्मीदवार के मुकाबले में अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देकर सामना कर रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि देश की आम जनता और आम मतदाता को राजनीतिक प्रतिद्वंदियों से अधिक चुनाव आयोग से लड़ाई लड़नी पड़ रही है । 

राज बब्बर ने कहा 174 सीटों पर डाले गए कुल वोट से अधिक संख्या में वोटो की गिनती हुई है। यह किस प्रकार संभव हुआ ? इसका जवाब केवल भाजपा ही दे सकती है। डाले गए कुल वोट से अधिक वोट की गिनती भाजपा के लिए गर्व की नहीं बेहद शर्म की बात होनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि गलत के खिलाफ आवाज उठाएं। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता के साथ है और कार्यकर्ता के साथ ही रहेगी।

Share:

Comments

Leave a comment