जापान में कांस्य पदक जीतने वाली शामगढ़ की बेटी राईजा ढिल्लों का गांव में भव्य स्वागत

जापान में कांस्य पदक जीतने वाली शामगढ़ की बेटी राईजा ढिल्लों का गांव में भव्य स्वागत

गांव शामगढ़ की बेटी राईजा ढिल्लों द्वारा जापान में कांस्य पदक जीतना गर्व और खुशी का क्षण : भगवानदास कबीरपंथी

गांव शामगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में राईजा ढिल्लों को विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने किया सम्मानित

तरावड़ी /26 सितंबर 2026 /रोहित लामसर /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव शामगढ़ की बेटी राईजा ढिल्लों ने जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत देश, हरियाणा प्रदेश और अपने गांव शामगढ़ का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद गांव पहुंचने पर राईजा ढिल्लों का ग्राम पंचायत शामगढ़ और ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

  • जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में राईजा ढिल्लों ने जीता कांस्य पदक।
  • विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने गांव शामगढ़ में किया राईजा का सम्मान।
  • ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ ग्रामीणों ने लाडली बेटी का किया जोरदार स्वागत।

गांव के पंचायत घर में हुआ सम्मान समारोह

गांव के पंचायत घर में आयोजित समारोह में नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने राईजा ढिल्लों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच ग्रामीणों ने लाडली बेटी का जोरदार स्वागत किया। समारोह में विधायक भगवानदास कबीरपंथी सहित गांव के गणमान्य लोगों, सरपंचों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और हर तरफ बेटी की उपलब्धि की चर्चा रही। ग्रामीणों ने राईजा ढिल्लों को फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनकी इस कामयाबी पर बधाई दी।

हरियाणा खेलों का हब: विधायक भगवानदास कबीरपंथी

विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश शुरू से ही खेलों का हब रहा है और यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव शामगढ़ की बेटी राईजा ढिल्लों ने जापान में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि राईजा ढिल्लों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भी वह कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

परिवार और ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्राम पंचायत शामगढ़ की सरपंच गुल ढिल्लों ओर प्रतिनिधि रविजीत ढिल्लों सहित पूरे परिवार ने राजा ढिल्लों के सम्मान में आयोजित भव्य समारोह के लिए ग्राम पंचायत और गांववासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव की बेटी की इस उपलब्धि ने पूरे शामगढ़ को गौरवान्वित किया है। समारोह में मौजूद ग्रामीणों ने राजा ढिल्लों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। गांव शामगढ़ में राईजा ढिल्लों का सम्मान करते विधायक भगवानदास कबीरपंथी की फोटो भी इस अवसर पर चर्चा का विषय रही।

Share:

Comments

Leave a comment