कलायत में वीडियो शूट करते हुए आर-नेत विवाद: गन कल्चर शूटिंग पर घिरे, मिला पुलिस नोटिस

Atal Hind Team Online19 September 20261 min read28 viewsमनोरंजन
 कलायत में वीडियो शूट करते हुए आर-नेत विवाद: गन कल्चर शूटिंग पर घिरे, मिला पुलिस नोटिस

शूटिंग के दौरान हथियारों का प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए वीडियो शूट करने पर मशहूर सिंगर आर-नेत की बढ़ेगी मुश्किलें

बढ़सीकरी खुर्द व कमालपुर में म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हथियारों के इस्तेमाल पर फिल्म डायरेक्टर/प्रोड्यूसर परम चहल को नोटिस जारी

कलायत/19 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स/तरसेम सिंह

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कलायत क्षेत्र में वीडियो शूट करते हुए मशहूर पंजाबी गायक आरनेत द्वारा बड़े पैमाने पर हथियारों का प्रदर्शन करने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वे गांव बढ़सीकरी खुर्द व कमालपुर गांव में वीडियो शूट करने पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान वीडियो में हथियारों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन पर पुलिस सक्रिय हो गई है। शूटिंग के नाम पर हथियारों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने पर जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सुदन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इसके तहत फिल्म डायरेक्टर/प्रोड्यूसर परम चहल को नोटिस जारी किया है। बताते हैं कि गांव कमालपुर में मशूहर सिंगर आर-नेत के मामा का घर है। इसके साथ ही गांव बढ़सीकरी खुर्द मेंं जिस चौपाल पर गन कलचर से शूटिंग हुई वह सैकड़ों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक चौपाल है। इससे न्याय एवं शांति का प्रतीक माना जाता है। इस क्षेत्र मेंं अचानक सिंगर द्वारा वीडियो शूट का सैट सजानेे व हथियारों के इस्तेमाल को लेकर मामला गर्म है।

हथियार इस्तेमाल करने की नहीं ली गई अनुमति:

कैथल डीएसपी बीर भान ने बताया कि शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किए जाने की जानकारी सामने आई है। हथियारों का व्यापक स्तर पर प्रदर्शन आमजन में भय का माहौल पैदा कर सकता है। शूटिंग के दौरान हथियारों का अनावश्यक प्रदर्शन नियमों के विपरीत है। ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर फिल्म डायरेक्टर/प्रोड्यूसर परम चहल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Share:

Comments

Leave a comment