पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बेरी ने किया नरवाना न्यायिक परिसर का दौरा

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बेरी वीरवार को नरवाना पहुंचे।
नरवाना के न्यायिक परिसर का दौरा किया और परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का लिया जायजा
न्यायमूर्ति ने बार एसोसिएशन के वकीलों से मुलाकात भी की और आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली।
जज और वकील कोर्ट में आने वाले सभी प्रकार के मामलों को पारदर्शी एवं न्यायसंगत तरीके से निपटाए-संजीव बेरी
कहा-ताकि पीडि़त पक्षों को आसा अनुरूप राहत मिले और न्यायालयों के प्रति जनसाधारण का विश्वास बना रहे।
नरेंद्र जेठी /नरवाना /01 अक्तूबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बेरी वीरवार को नरवाना पहुंचे। न्यायमूर्ति श्री बेरी के आगमन पर स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा, एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन संदीप कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक वर्मा, तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन इकमजोत कौर ने स्वागत किया। इसके अलावा न्यायमूर्ति श्री बेरी का पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह और उप मंडल प्रशासन की ओर से एसडीएम जगदीश चंद्र ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा न्यायमूर्ति श्री बेरी को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
न्यायिक परिसर का दौरा और सुविधाओं का जायजा
तत्पश्चात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव बेरी ने नरवाना के न्यायिक परिसर का दौरा किया और परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। न्यायमूर्ति ने बार एसोसिएशन के वकीलों से मुलाकात भी की और आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली। न्याय मूर्ति श्री बेरी ने कहा कि यह उनका नियमानुसार वार्षिक निरीक्षण है और निरीक्षण का उद्देश्य न्यायालयों में ढांचागत सुविधाओं की उपलब्धता जांचना होता है। इसके अलावा कोर्ट में लंबित मामलों के निपटान की स्थिति की सालाना समीक्षा भी की जाती है।
पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से मामलों के निपटान पर जोर
उन्होंने कहा कि जज और वकील कोर्ट में आने वाले सभी प्रकार के मामलों को पारदर्शी एवं न्यायसंगत तरीके से निपटाए ताकि पीड़ित पक्षों को आशा अनुरूप राहत मिले और न्यायालयों के प्रति जनसाधारण का विश्वास बना रहे। न्यायमूर्ति श्री बेरी ने आगे कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट तथा राष्ट्रीय लोक अदालत से न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटान में गति आई है। इससे पीड़ित पक्षों को जहां राहत मिल रही है वही मामलों की संख्या कम होने से अदालती कार्रवाई पर भार भी काम हो रहा है। इससे जजों और वकीलों को कोर्ट में दूसरे गंभीर मामलों की सुनवाई के लिए पर्याप्त वक्त मिलने से पीड़ित पक्षों को सीधा फायदा पहुंच रहा है।
निरीक्षण के दौरान मौजूद गणमान्य लोग
निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति श्री बेरी के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा, एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन संदीप कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक वर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन इकमजोत कौर, नरवाना बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अनिल मोर, सचिव गौरव सहारण, एडवोकेट विकास जेठी, एडवोकेट तान्य जांगड़ा, एडवोकेट अर्जुन शर्मा, एडवोकेट सतबीर भानखुड़, एडवोकेट देवा सिंह सांगवान, एडवोकेट बलजीत मलिक, एडवोकेट तीर्थ मोर, एडवोकेट जोगीराम नैन, एडवोकेट कृष्णा सरोहा, एडवोकेट दीक्षा सोनी, एडवोकेट रमेश जेठी, एडवोकेट अनुराधा शर्मा, एडवोकेट सुदेश श्यौकन्द, एडवोकेट विनय जेठी व अन्य वकील मौजूद रहे। फोटो 8 नरवाना : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बेरी बार एसोसिएशन के वकीलों से मुलाकात कर आवश्यक प्रबंधों की जानकारी लेते हुए। (छाया : जेठी)। फोटो 9 नरवाना : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बेरी वीरवार को न्यायिक परिसर का दौरे के दौरान (छाया : जेठी)। फोटो 10 नरवाना : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बेरी का स्वागत करते एसडीएम जगदीश चन्द्र (छाया : जेठी)।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में वाल्मीकि चौपाल दनौदा कलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दनौदा कलां द्वारा वृद्धजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीरू शर्मा ने उपस्थित वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. नीरू शर्मा ने वृद्धावस्था में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम, पर्याप्त नींद तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वृद्धजनों को अपनी दवाइयां चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित रूप से लेने तथा रक्तचाप और रक्त शर्करा की समय-समय पर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।
आयुर्वेदिक जीवनशैली और स्वास्थ्य जांच
उन्होंने आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ जीवनशैली, उचित आहार-विहार एवं दिनचर्या अपनाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों ने स्वास्थ्य संबंधी अपनी समस्याएं साझा की तथा चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वृद्धजनों को केले वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, सक्रिय एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। फोटो 11 नरवाना : आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीरू शर्मा वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए। (छाया : जेठी)