पुन्हाना में 26 सितंबर को होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

पुन्हाना में 26 सितंबर को होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

नूंह, 23 सितंबर। आगामी 26 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को पुनहाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियां स्वीकार कीं। कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर मेहनत करने का संकल्प लिया।

बैठक में मौजूद रहे प्रमुख नेता

इस अवसर पर हाजी अख्तर हुसैन काटपुरी, इब्राहिम इंजीनियर बिसरू, ब्लॉक अध्यक्ष सैफुल्लाह खान, ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक, ब्लॉक प्रभारी अंजुम हुसैन पार्षद, उपाध्यक्ष इम्तियाज अली, उपाध्यक्ष आरिफ लुहिंगा, महासचिव मोहम्मद हासिम गंगवानी, हाजी अब्बास जयसिंहपुर, तौसीफ बिसरू, शाकिर लाहबास, डॉ. उस्मान गंगवानी, रफीक चेयरमैन, वासिद यूथ विधानसभा अध्यक्ष, शमशेर सचिव, शरीफ पहलवान, अंसार इंडाना, मुस्तकीम बिसरू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment