दशहरे से पहले हरियाणा में पेंशनर्स को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

हरियाणा में पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सूबे की नायब सैनी सरकार ने प्रदेश के पात्र सरकारी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए त्यौहारी सीजन पर एक बड़ी घोषणा की हैं। प्रदेश सरकार के इस फैसले से हजारों पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।
कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा
राज्य सरकार ने इन पेंशनर्स को कंप्रिहेंसिव कैशलेस हेल्थ फैसिलिटी (CCHF) योजना का लाभ देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ट्रेज़री एवं सब- ट्रेजरी कार्यालयों में आने वाले पेंशनर्स को इसकी जानकारी और योजना के तहत नामांकन, रजिस्ट्रेशन की निर्धारित प्रकिया, डाक्यूमेंट्स, विवरण और आयुष्मान भारत पोर्टल से CCHF कार्ड प्राप्त करने की प्रकिया के संबंध में मार्गदर्शन करने को कहा गया है।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने पात्र पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए ट्रेज़री एवं सब-ट्रेज़री स्तर पर स्पेशल अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि जल्द से जल्द ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके। सरकार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द इस योजना का धरातल पर क्रियान्वयन हो ताकि पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकें।