पर्ल चौधरी ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, जाटोली-मंडी थाना बनाने की मांग

सीपी शिवास कबिराज के सामने पर्ल चौधरी ने जाटोलीमंडी पुलिस थाना बनाने की मांग रखी
जाटोलीमंडी गवर्नमेंट कॉलेज में कथित रूप से भांग की (खेती) खरपतवार का निरीक्षण हो
पटौदी सब डिवीजन अस्पताल में स्थायी पुलिस चौकी अभिलंब स्थापित की जाए
कानून व्यवस्था और संवेदनशील मुद्दों को लेकर सीपी कबिराज से मिली पर्ल चौधरी
नशे और अवैध हथियारों पर कार्रवाई के साथ डोर-टू-डोर किरायेदार सत्यापन की मांग
फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम/पटौदी / /18 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट एवं विधानसभा चुनाव में पटौदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं पर्ल चौधरी ने शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर शिवास कबिराज से मुलाकात की। उन्होंने जाटोली-मंडी पुलिस चौकी को पूर्ण थाना बनाने की मांग रखते हुए कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और आवश्यकताओं को देखते हुए पुलिस व्यवस्था को मजबूत किए जाने की जरूरत है। पटौदी और जाटोली-मंडी के पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुबह-शाम पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई। पटौदी सब डिवीजन अस्पताल में स्थायी पुलिस चौकी अथवा पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने की मांग की गई।
निगरानी और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग
श्रीमती चौधरी ने जाटोली-मंडी राजकीय महाविद्यालय परिसर में कथित रूप से भांग के पौधे पाए जाने के मामले में मौके का निरीक्षण और तथ्यों की जांच के लिए समिति गठित करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने पटौदी, जाटोली-मंडी और फरुखनगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा को लेकर विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा। पर्ल चौधरी ने क्षेत्र में सामने आ रही नशे और अवैध हथियारों से संबंधित शिकायतों पर विशेष निगरानी और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पटौदी-मंडी, जाटोली-मंडी और फरुखनगर में डोर-टू-डोर किरायेदार सत्यापन अभियान चलाने का सुझाव दिया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते पहचान की जा सके।
सिया चौहान हिट एंड रन मामले में 30 दिन में चार्जशीट का आग्रह
पर्ल चौधरी ने गुरुग्राम के सिया चौहान हिट एंड रन मामले को भी पुलिस कमिश्नर के समक्ष उठाया। उन्होंने जांच को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर 30 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का प्रयास करने का अनुरोध किया, ताकि मामले की न्यायिक प्रक्रिया समयबद्ध रूप से आगे बढ़ सके।
पर्ल चौधरी ने कहा “नागरिकों की सुरक्षा केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं होनी चाहिए। पुलिस की मजबूत मौजूदगी, नियमित गश्त, किरायेदार सत्यापन और नशे व अवैध हथियारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से अपराध की रोकथाम भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।” उन्होंने पुलिस कमिश्नर से इन सभी विषयों को जनसुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध किया। उपरोक्त सभी में से अधिकांश मामलों में
पुलिस कमिश्नर शिवास कबिराज के द्वारा ठोस और तत्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया