मैं बहुत परेशान हूं , कभी भी जान से मार सकते हैं !

इस खबर के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
गांव डाबोदा निवासी युवती ने लोकरा निवासी युवक के साथ लव मैरिज की थी।
मृतका के पिता ने पटौदी पुलिस थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार मृतका ने फोन पर बताया था कि उसे मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
पटौदी पुलिस ने मृतक युवती के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फरुखनगर थाना क्षेत्र के गांव डाबोदा निवासी शशिकांत की पुत्री इंदु यादव ने पटौदी थाना क्षेत्र के गांव लोकरा निवासी पारस पुत्र रामकुमार के साथ लव मैरिज की थी।
इस दंपति के एक दो वर्ष का बच्चा भी बताया गया है।
मैं बहुत परेशान हूं , कभी भी जान से मार सकते हैं !
विवाहित पुत्री अपने पिता से बोली मुझे मरने के लिए मजबूर कर रहे
गांव डाबोदा निवासी युवती ने की थी लोकरा निवासी युवक के साथ लव मैरिज
पिता का दावा पुत्री ने जून जुलाई में फोन पर बताई थी आप बीती
पटौदी/गुरुग्राम /19 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /फतह सिंह उजाला
मैं बहुत परेशान हूं ,कभी भी जान से मार सकते हैं । मुझे मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं । इस प्रकार की शिकायत पुलिस के द्वारा मृतक युवति के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज की गई । पटौदी पुलिस ने मृतक युवति के पिता के द्वारा दी गई शिकायत पर मृतक युवति के ससुराल पक्ष के आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक फरुखनगर थाना क्षेत्र के गांव डाबोदा के शशिकांत की पुत्री इंदु यादव के द्वारा पटौदी थाना क्षेत्र के गांव लोकरा निवासी पारस पुत्र रामकुमार के साथ लव मैरिज की गई थी । इस दंपति के एक दो वर्ष का बच्चा भी बताया गया है । मृतका के पिता के द्वारा पटौदी थाना पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक पुत्री के लव मैरिज किया जाने के बाद मायके पक्ष की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई नहीं तो आयोजन किया गया और नहीं किसी प्रकार का दान दहेज दिया गया । इतना ही नहीं विवाह के बाद लड़की के लड़का होने पर भी मायका के पक्ष की तरफ से कुछ नहीं दिया गया।
मृतक युवति के पिता की शिकायत के अनुसार लड़के के परिजन उसकी पुत्री के साथ में मारपीट करते थे। इतना ही नहीं मायके से पैसा और दहेज लाने के लिए भी कहते थे। पुत्री के द्वारा किसी के माध्यम से यह संदेश भेजा गया था कि गलती से अपनी मर्जी से शादी कर ली है। लड़के वालों से परेशान हूं ,ससुराल पक्ष के लोग पिता की प्रॉपर्टी अथवा जायजाद में से हिस्सा लेने के लिए भी कहते हैं । इन सब हालात को देखते हुए मैं बहुत परेशान हूं , कभी भी जान से मार सकते हैं। मुझे मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं । शिकायत में पुत्री के हवाले से लिखा गया है कि मैं मायके वापस भी नहीं आ सकती । यह बात पुत्री के द्वारा जून जुलाई में फोन पर बताई गई थी।
पिता ने मृतक पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दान दहेज के लिए उसकी पुत्री को जान से मारा गया है । आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए इंसाफ दिलाया जाए।