सोहना स्ट्रीट लाइट घोटाला मामला: पटौदी जाटोली मंडी परिषद के ईओ संदीप मलिक का शशर्त पंचकूला तबादला

सोहना स्ट्रीट लाइट घोटाला मामला: पटौदी जाटोली मंडी परिषद के ईओ संदीप मलिक का शशर्त पंचकूला तबादला

खबर का असर

पटौदी जाटोली मंडी परिषद के ईओ संदीप मलिक का शशर्त तबादला हुआ

सोहना परिषद में स्ट्रीट लाइट की खरीद में कथित भ्रष्टाचार का आरोपी बनाया गया

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सोहना से तबादला के बाद पटौदी जाटोली मंडी परिषद में कार्यरत रहे ईओ संदीप मलिक

सरकारी धन के के गबन का मामला उजागर होने के बाद तबादले की उठी मांग

लोकल बॉडी डिपार्मेंट हरियाणा के द्वारा शशर्त

पंचकूला किया गया तबादला

फतह सिंह उजाला/पटौदी/गुरुग्राम /28 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

एंटी करप्शन ब्यूरो और अन्य सरकारी एजेंसियों के द्वारा सोहना नप में स्ट्रीट लाइट की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के मामले की लंबी जांच के बाद वहां के कार्यकारी अधिकारी तथा मौजूदा समय में पटौदी जाटोली मंडी परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक सहित अन्य 11 आरोपियों के खिलाफ सरकारी धन के गबन का मामला दर्ज किया गया। यह मामला उजागर होने के बाद पटौदी जाटोली मंडी परिषद में कार्यरत एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संदीप मलिक के तबादले की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाई गई। इस संदर्भ में विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से ' सरकारी धन के गबन के आरोपी परिषद के ईओ को रिलीव करें' मामले की तथ्यात्मक जानकारी देते हुए मांग उठाई गई । इसके लगभग 10 - 11 दिन के बाद कथित भ्रष्टाचार और कथित सरकारी धन के गबन के आरोपी कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक का तबादला शर्तों के साथ पंचकूला किया जाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

अतीत में पटौदी नगर पालिका रहते हुए पालिका सचिव के रूप में संदीप मलिक अपनी सेवाएं पहले ही क्षेत्र को दे चुके। सोहना नप/नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए उनका तबादला होने के बाद पटौदी जाटोली मंडी परिषद में 20 मई 2025 को कार्यभार संभाला गया । यहां लगभग उनके द्वारा परिषद कार्यकारी अधिकारी के रूप में लगभग डेढ़ वर्ष तक अपनी सेवाएं दी गई । इसी बीच में उनके सोहना नगर परिषद में अधिकारी रहते हुए स्ट्रीट लाइट खरीद मामले की एसीबी तथा अन्य सरकारी एजेंटीयों के द्वारा लगभग 8 वर्ष विभिन्न स्तर पर गहन जांच पड़ताल के उपरांत कथित दोषी ठहराते हुए 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस के द्वारा किया जाने की सिफारिश की गई।

यह गंभीर और संवेदनशील मामला उजागर होने के बाद कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक को जल्द से जल्द पटौदी जाटोली मंडी परिषद के कार्यकारी अधिकारी पद से रिलीव किया जाने की मांग उठाई गई। पटौदी जाटोली मंडी परिषद की हाउस की बैठक में भी विशेष रूप से पटौदी जाटोली मंडी परिषद के वाइस चेयरमैन अमित शर्मा के द्वारा पटौदी जाटोली मंडी परिषद सहित अन्य विभागों पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए आवाज उठाई गई। हरियाणा ही नहीं देश की राजनीति में सबसे अधिक ईमानदार राजनेता के रूप में प्रतिष्ठित सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के राजनीतिक गढ़ पटौदी में भ्रष्टाचार के इस प्रकार से सार्वजनिक आरोपो को कथित रूप से भाजपा सरकार और भाजपा पार्टी को कथित रूप से स्वीकार्य नहीं रहे और कहीं ना कहीं सरकार के साथ पार्टी की छवि को भी प्रभावित होना माना गया। इसके बाद अचानक से कुछ दिन भ्रष्टाचार शोर गायब रहा और कुछ दिनों पहले एफ एंड सीसी की बैठक में नए सदस्यों के चुनाव के बाद एक बार फिर से पटौदी परिषद में ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कथित सीबीआई और विजिलेंस जांच की मांग परिषद के ही वाइस चेयरमैन के द्वारा मीडिया को दिए गए बयानों में की गई।

अब आम लोगों में जिज्ञासा इसी बात को लेकर है कि क्या 25 मई 2025 के बाद से लेकर मौजूदा समय तक पटौदी जाटोली मंडी परिषद में जितने भी विकास कार्य अथवा जो भी भुगतान किया गया। क्या उसकी सोहना की तर्ज पर कोई निर्णायक जांच करवाने का साहस भ्रष्टाचार के आरोप उछालने वाले आने वाले समय में दिखाने की हिम्मत दिखा सकेंगे ? पटौदी जाटोली मंडी परिषद से पंचकूला के लिए कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक का शर्तों सहित अस्थाई प्रमोशन के साथ तबादला किया गया है । इस दौरान विभिन्न प्रकार की विभागीय शर्तें भी लागू रहेगी, जिसमें  की कथित रूप से विभिन्न प्रकार की विभागीय जांच भी शामिल बताई गई है। कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक का तबादला होने के उपरांत पटौदी जाटोली मंडी परिषद स्टाफ के द्वारा विदाई पार्टी का भी आयोजन किया गया।

**
**

Share:

Comments

Leave a comment