हरियाणा के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह बने नई एंटी-ड्रग संस्था संकल्प के सीईओ

हरियाणा के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह बने नई एंटी-ड्रग संस्था संकल्प के सीईओ

चंडीगढ़ में 30 सितंबर को मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में गत दिनों सेवानिवृत्त हुए पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की फिर से सरकार में वापसी हो गई है। राज्य सरकार ने बीती रात एक अधिसूचना जारी करके ओपी सिंह को नई एंटी-ड्रग संस्था संकल्प का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस सोसाइटी के मुखिया हैं। यह सोसाइटी राज्य के पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय और ग्रामीण संस्थानों को एक साझा एंटी-ड्रग योजना के तहत जोड़ेगी।

ओपी सिंह का पिछला कार्यकाल और चर्चा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पूर्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह उस समय चर्चा में आए थे जब पिछले साल आईपीएस वाई पूरण कुमार द्वारा आत्महत्या करने के बाद सरकार ने 14 अक्टूबर, 2025 को उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बनाया था। ओपी सिंह मनोहर लाल खट्टर सरकार में विशेष सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

31 दिसंबर, 2025 को वह डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। डीजीपी के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार संभालने के दौरान उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

थार-बुलेट बयान पर विवाद

थार-बुलेट को लेकर दिए उनके बयान पर विवाद भी खड़ा हो गया था। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उनके विरोध में खुलकर सामने आ गए थे।

तब ओपी सिंह ने कहा था कि सारे बदमाश थार और बुलेट पर चलते हैं। जिसके पास भी थार होगी, दिमाग घुमा हुआ होगा।

संकल्प संस्था का कार्य और लक्ष्य

उनकी संस्था नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ रोकथाम, इलाज और लोगों की भागीदारी पर भी काम करेगी। संस्था में गृह, स्वास्थ्य, स्कूल एवं उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा मामले समेत 11 विभाग शामिल होंगे।

इन विभागों के प्रशासनिक सचिव सोसाइटी के सदस्य होंगे। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त डीजीपी को इसका सदस्य सचिव बनाया गया है।

संकल्प के पहले साल में 25 साल से कम उम्र के लोगों में प्रति लाख आबादी पर पहली बार दर्ज होने वाले एनडीपीएस मामलों को कम करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए चिन्हित जिलों में वर्ष 2025-26 के तय आंकड़े को आधार बनाया जाएगा।

इसके अलावा नशामुक्ति और गांवों व शहरी वार्डों को संकल्प-सर्टिफाइड नशा मुक्त के तौर पर प्रमाणित करना भी लक्ष्य है।

Share:

Comments

Leave a comment