नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी, वाहन चोरी और पुराने मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी, वाहन चोरी और पुराने मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

नूंह पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान साइबर ठगी, वाहन चोरी और पुराने मामलों में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

समाजसेवी बनकर करते थे साइबर ठगी

नूंह पुलिस ने समाजसेवी बनकर लोगों को फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाद उर्फ साद निवासी महूं को साइबर ठगी के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी युवक लोगों को फर्जी संदेश भेजकर ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

म्यूल बैंक अकाउंट और फर्जी सिम मुहैया कराने वाले गिरफ्तार

इसी क्रम में साइबर अपराध से जुड़े दो अन्य मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी आशाब तथा साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड मुहैया कराने वाले आरोपी अखलाक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से साइबर ठगों के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई और मोटरसाइकिल बरामद

वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वाहन बरामद किया है। एवीटी स्टाफ रोजकामेव की टीम ने चेकिंग के दौरान नगीना क्षेत्र के मोहलाका निवासी नफीस को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली नंबर की है।

पुराने मामलों में फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने पुराने मामलों में फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। बूबालहेड़ी निवासी इमरान खान वर्ष 2014 के एक मामले में पिछले करीब 12 वर्षों से फरार चल रहा था। अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। इसके अलावा राजस्थान के डीग जिले के घाटमिका निवासी कासम को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नूंह सदर थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर चल रहा अभियान

पुलिस प्रवक्ता ने इस पूरी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के दिशा-निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ लगातार तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में पुलिस की अलग-अलग टीमें प्रतिदिन कार्रवाई कर रही हैं। इसी का परिणाम है कि वाहन चोरी, साइबर अपराध तथा पुराने मामलों में फरार आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है。

Share:

Comments

Leave a comment