प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर नूंह में भाजपा ने लगाए रक्तदान शिविर, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर नूंह में भाजपा ने लगाए रक्तदान शिविर, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नूंह की ओर से सेवा संकल्प अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रेडक्रॉस के माध्यम से हुआ शिविरों का आयोजन

रेडक्रॉस के माध्यम से आयोजित इन शिविरों में 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविरों के आयोजन में स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सेवा में योगदान दिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रक्तदाताओं ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

इस दौरान रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की। नूंह विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर के संयोजक दिनेश नागपाल रहे। फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में राहुल जैन तथा पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में धर्मवीर सैनी संयोजक रहे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया शिविरों का निरीक्षण

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर रक्तदान शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सामाजिक योगदान के लिए आभार जताया। इस दौरान रक्तदाताओं को फल एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी की ओर से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर सहित विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष भी जन्मदिवस से शुरू होकर एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।

Share:

Comments

Leave a comment