सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने इस्माइलपुर गांव में चलाया सफाई अभियान

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने इस्माइलपुर गांव में चलाया सफाई अभियान

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय नरवाना में एनएसएस दोनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कालेज कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती मधु शर्मा ने की।

इस्माइलपुर गांव में चलाया गया सफाई अभियान

स्वयंसेविकाओं ने इस्माइलपुर गांव में सफाई अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत गांव के मुख्य चौक से हुई जहां स्वयंसेविकाओं ने हाथों में झाड़ू लेकर सामूहिक श्रमदान किया। स्वयंसेविकाओं ने सामूहिक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थान पर फैले कचरे को इकट्ठा कर उसका उचित निपटान किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गांव में स्वच्छता का संदेश और जागरूकता की पहल

सफाई के साथ जागरूकता की पहल स्वयंसेविकाओं ने केवल सफाई तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। बल्कि गांव के हर घर तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया। इसके साथ-साथ स्वयंसेविकाओं ने गांव के लोगों को गीला कचरा, सूखा कचरा अलग-अलग करने व कूड़ेदान का सदैव प्रयोग करने का संदेश दिया।

एनएसएस प्रभारियों और प्राचार्या के विचार

एनएसएस प्रभारी मूर्ति जागलान और रितु रानी ने बताया कि यह अभियान स्वयंसेविकाओं को सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाता है। और उन्हें वास्तविक जमीनी समस्याओं से परिचित कराता है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य केवल एक दिन की सफाई नहीं बल्कि गांव में स्वच्छता की एक स्थाई संस्कृति स्थापित करना है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी के साथ मैडम सुमन नेहरा व डॉ कांता जागलान भी स्वयंसेविकाओं के साथ इस सफाई अभियान में उपस्थित रही। कॉलेज कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती मधु शर्मा ने स्वयंसेविकाओं का इस श्रेष्ठ कार्य के लिए बधाई देकर मनोबल बढ़ाया।

Share:

Comments

Leave a comment