एनसीसी शिविर में छठे दिन ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास पर हुए सत्र

एनसीसी शिविर में छठे दिन ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास पर हुए सत्र

तृतीय हरियाणा कन्या बटालियन एनसीसी, हिसार द्वारा आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में छठे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

  • शिविर का आयोजन हिन्दू पब्लिक स्कूल, राजगढ़ रोड, चौधरीवास, हिसार में 21 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है।
  • छठे दिन 26 सितंबर को कैडेट्स के लिए ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, सिग्नल और व्यक्तित्व विकास से जुड़े सत्र आयोजित किए गए।

शारीरिक प्रशिक्षण और हथियार प्रशिक्षण का अभ्यास

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

दिन का शुभारंभ प्रातःकालीन शारीरिक प्रशिक्षण से हुआ। इसके बाद पीआई स्टाफ द्वारा ड्रिल की सैल्यूटिंग तकनीकों का अभ्यास एवं रिहर्सल कराई गई। इसके पश्चात कैडेट्स को इनसास राइफल तथा एलएमजी की स्ट्रिपिंग व असेंबलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें हथियारों के रखरखाव एवं संचालन की बारीकियों से अवगत कराया गया।

फील्ड सिग्नल और व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान

चाय अवकाश के उपरांत पीआई स्टाफ द्वारा सेक्शन फॉर्मेशन तथा फील्ड सिग्नल पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद एएनओ द्वारा टाइम मैनेजमेंट, इंटरपर्सनल रिलेशंस एवं टीम वर्क विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया गया। इसमें कैडेट्स को समय प्रबंधन और आपसी सामंजस्य के महत्व को समझाया गया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता और क्विज़ का आयोजन

दोपहर भोजन एवं चाय अवकाश के पश्चात सायंकाल जूनियर विंग की छात्राओं के मध्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। साथ ही कैडेट्स के फील्ड क्राफ्ट एंड बैटल क्राफ्ट विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गत दिवस आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता के विजेता

गौरतलब है कि गत दिवस, 25 सितंबर को आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता में भी कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर विंग फायरिंग प्रतियोगिता में डिवाइन लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडवा की कैडेट गुरजीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर विंग फायरिंग प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, उकलाना की कैडेट प्रतिज्ञा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं बटालियन का नाम रोशन किया।

शिविर का संचालन और प्रतिभागियों की जानकारी

यह प्रशिक्षण शिविर कर्नल सतीश कुमार मिश्रा, कैंप कमांडेंट के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कैंप एडजुडेन्ट सेकंड ऑफिसर लवलीन कौर, सीनियर जीसीआई निशा, सेकंड ऑफिसर पूनम, सेकंड ऑफिसर सुदेश, सूबेदार मेजर सीता राम, सूबेदार टेक सिंह, क्लर्क रोहित शर्मा, लखवीर सिंह, विकास कुमार, मंगल सिंह एवं अमित नेहरा आदि सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इस शिविर में तृतीय हरियाणा कन्या बटालियन एनसीसी हिसार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालय के 535 छात्रा कैडेट्स एवं रोहतक ग्रुप के अंतर्गत 11 बटालियन्स के 65 छात्र एवं छात्राएं भाग ले रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment