वर्दी का सपना एन सी सी का साथ: हिसार में एन सी सी कैंप के दौरान कैडेट्स को सेना में जाने के लिए किया गया प्रेरित

वर्दी का सपना एन सी सी का साथ: हिसार में एन सी सी कैंप के दौरान कैडेट्स को सेना में जाने के लिए किया गया प्रेरित

वर्दी का सपना, एन सी सी का साथ शीर्षक के तहत हिसार के हरियाणा में एन सी सी कैंप में कैडेट्स को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया गया। तृतीय हरियाणा कन्या बटालियन एन सी सी, हिसार द्वारा 21 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक हिन्दू पब्लिक स्कूल, राजगढ़ रोड, चौधरीवास (हिसार) में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-187 का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के चौथे दिन कैडेट्स के लिए आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस की ओर से विशेष प्रेरणा व्याख्यान आयोजित किया गया।

शिविर के चौथे दिन की शुरुआत कैडेट्स के कड़े शारीरिक प्रशिक्षण सत्र के साथ की गई। इसके पश्चात आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस से सूबेदार मेजर रामा कृष्णा ने कैडेट्स को भारतीय सेना में अधिकारी और सैनिक बनने के अवसरों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं और सेना में भी उनके लिए करियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने एनसीसी के फायदे भी बताए और कहा कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देशसेवा की भावना को मजबूत करती है। साथ ही उन्होंने एनसीसी प्रमाणपत्र से सेना भर्ती में मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। कैडेट्स ने भी उत्साह से सवाल पूछे, जिनके उत्तर दिए गए।

दिन भर के कार्यक्रम में कैडेट्स ने ड्रिल, इन्सास राइफल प्रशिक्षण, फायर कंट्रोल और सामाजिक सेवा की कक्षाओं में भाग लिया। शाम के समय वॉलीबॉल और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर कर्नल सतीश कुमार मिश्रा (कैम्प कमांडेंट) के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में कैंप एडजुडेन्ट सेकंड ऑफिसर लवलीन कौर, सीनियर जी सी आई निशा, सेकंड ऑफिसर पूनम, सेकंड ऑफिसर सुदेश, सूबेदार मेजर सीता राम, सूबेदार टेक सिंह, क्लर्क रोहित शर्मा, लखवीर सिंह, विकास कुमार, मंगल सिंह एवं अमित नेहरा आदि सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इस शिविर में तृतीय हरियाणा कन्या बटालियन एन सी सी हिसार के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालय के 535 छात्रा कैडेट्स एवं रोहतक ग्रुप के अंतर्गत 11 बटालियन्स के 65 छात्र एवं छात्राएं भाग ले रहें हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment