पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : नायब सिंह सैनी

पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार से रोजगार के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को यहताना चाहिए कि पांच साल में वास्तव में कितने युवाओं को रोजगार दिया गया क्योंकि आम आदमी पार्टी ने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पार्टी में शामिल होने वाले अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद और बीजेपी नेता श्वेत मलिक, अमृतसर जिला अध्यक्ष सलिल कपूर, राकेश रिंकू, प्रताप सिंह, तरण जस्सी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रोजगार के वादों पर पंजाब सरकार को घेरा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना केवल चुनावी वादा नहीं बल्कि उनके भविष्य और परिवार की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब में कांग्रेस ने भी हर घर में रोजगार का वादा किया था और आम आदमी पार्टी ने भी जनता से कई वादे किए थे। आज जनता के सामने यह बड़ा सवाल है कि इन सभी वादों का वास्तविक परिणाम क्या निकला। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार अपने रोजगार के सभी आंकड़े सार्वजनिक करे।

हरियाणा में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्तियां

अपने राज्य का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान सरकार के करीब 18 माह के कार्यकाल में लगभग 45 हजार युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची सरकारी नौकरी दी गई है। सरकार ने हमेशा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को सबसे ऊपर रखा है जिससे युवाओं को अपनी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा पुलिस में लगभग 5,600 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है तथा करीब 8500 अन्य विभागीय पदों के लिए भी भर्ती और साक्षात्कार की प्रक्रिया लगातार जारी है। सरकार का मुख्य प्रयास यही है कि युवाओं को रोजगार पाने के लिए किसी भी राजनीतिक व्यक्ति या बिचौलिए के चक्कर न काटने पड़ें।

पंजाब सरकार पर आबकारी निरीक्षक भर्ती को लेकर निशाना

मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब में आबकारी निरीक्षक भर्ती के परिणाम में सामने आई खामियों का हवाला देते हुए पंजाब की आप सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता होना और युवाओं का उस पर भरोसा रहना सबसे महत्वपूर्ण बात होती है, लेकिन पंजाब सरकार ने युवाओं के इस भरोसे को पूरी तरह तोड़ने का काम किया है।

महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए कल्याणकारी योजनाएं

हरियाणा सरकार की अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए पहले वर्ष के बजट में 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था और इसमें से 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाई गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध करवाए गए और उन्हें उनके नए घरों की चाबियां सौंपी गईं। जिन गरीब परिवारों के पास अपनी खुद की जमीन नहीं थी, उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में 100-100 गज और शहरी क्षेत्रों में 30-30 गज के प्लॉट उपलब्ध करवाए गए हैं जिससे प्रदेश के लगभग 32 हजार परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment