मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 21 से 27 सितंबर तक किसान कर सकेंगे आवेदन : नायब सिंह सैनी

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 21 से 27 सितंबर के बीच किसान कर सकेंगे आवेदन : नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने बाबैन अनाज मंडी में किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों, राइस मिलरों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
बाबैन /20 सितंबर/ सुरेश अरोड़ा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि धान की फसल खरीद के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बात बाबैन अनाज मंडी में किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों, राइस मिलरों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। सीजन के दौरान किसानों को किसी भी दिक्कत व परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खुला
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को किसानों के लिए 21 से 27 सितंबर तक आवेदन के लिए खोला जा रहा है। जिन किसानों की वेरिफिकेशन का कार्य पेंडिंग है, वे एसडीएम के पास अपना आवेदन करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को बाबैन मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में किसान, आढ़ती, व्यापारी, राइस मिलर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से धान की फसल की खरीद के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग और मंडी प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पोर्टल ओपन करने के निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब किसानों की फसल के वेरिफिकेशन और एमएफएमबी पोर्टल पर आवेदन ना होने की जानकारी संज्ञान में आई थी। इसको देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को पोर्टल ओपन करने के निर्देश दिए गए हैं। अब 21 से 27 सितंबर तक पोर्टल ऑन रहेगा, जहां पर किसान अपना आवेदन कर सकते हैं। जिन किसानों के आवेदन की वेरिफिकेशन पेंडिंग है, वे अपने एसडीएम को लिखित में दें, ताकि उनका वेरी वेरिफिकेशन करवाया जा सके।
सरकार की किसान कल्याण योजनाएं
उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही किसानों के लिए नीतियों और योजनाओं को लागू किया है। प्रदेश के किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। सब्जी की फसलों पर भावांतर भरपाई योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपए वार्षिक सीधे खातों में भेजे जा रहे हैं। किसानों की फसलों का बीमा किया जा रहा है। इसके साथ ही अनुदान पर कृषि यंत्रों को मुहैया करवाया जा रहा है।
बैठक में मौजूद गणमान्य व्यक्ति
इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सैनी, सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र खैरा, सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, दूनी चंद, नायब सिंह पटाक माजरा, सरपंच संजीव गोल्डी, डिंपल सैनी, लाभ सिंह, सूर्य सैनी, सुरेश सैनी, रीना सैनी, जितेंद्र गर्ग, मार्किट कमेटी सचिव गुरमीत सैनी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता डिंपल सैनी वह वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मंडी की समस्या बताई।