हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया लाडवा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण, धान की नमी जांची

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया लाडवा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण, धान की नमी जांची

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार सायं अचानक लाडवा अनाज मंडी पहुंचकर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के अचानक मंडी पहुंचने से अधिकारियों, किसानों और आढ़तियों में हलचल देखने को मिली। उन्होंने मंडी में पहुंची धान की फसल की नमी की जांच की तथा किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली।

किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं

किसानों और आढ़तियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष धान की खरीद सुचारु करवाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और धान खरीद के दौरान किसी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्री, विधायक और वह स्वयं मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला उपायुक्त भी खरीद व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं तथा प्रत्येक मंडी में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने किसानों से निर्धारित 17 प्रतिशत नमी के मानक वाली धान की फसल मंडी में लाने की अपील की। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, सचिव संत कुमार सैनी, मंडी प्रधान राजीव कुमार आर्य, पूर्व नपा प्रधान नरेंद्र सिंगला सहित अनेक आढ़ती और किसान मौजूद रहे।

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान की दुकान पर पहुंचे मुख्यमंत्री

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजीव कुमार आर्य की दुकान पर भी पहुंचे। राजीव कुमार आर्य तथा भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामधारी उर्फ भूरा डूडा ने भाकियू सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान धान खरीद से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। मंडी प्रधान राजीव कुमार आर्य और भाकियू जिलाध्यक्ष रामधारी उर्फ भूरा डूडा ने खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने तथा किसानों को लंबे इंतजार से राहत दिलाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मंडी में पहुंची धान की फसल की नमी की जांच की और खरीद व्यवस्था से जुड़ी स्थिति का जायजा लिया। सरकारी खरीद में धान की नमी निर्धारित मानकों के अनुसार होना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने किसानों और आढ़तियों से सीधे बातचीत कर मौके पर खरीद व्यवस्था की जानकारी भी ली।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment