हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संडे को गुरुग्राम में दो प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल, डीसी उत्तम सिंह ने ली तैयारियों की जानकारी

सीएम नायब सैनी संडे को गुरुग्राम में दो प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल
डीसी उत्तम सिंह ने जीएनएच कन्वेंशन सेंटर पर पहुंच तैयारियों का जायजा लिया
सेक्टर-48 में सीएम सैनी सुनेंगे प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम*
जी यू में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
गुरुग्राम /फतह सिंह उजाला/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संडे को गुरुग्राम जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गुरुग्राम में आयोजित होने वाले दो प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- मुख्यमंत्री गुरुग्राम में दो प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
- डीसी उत्तम सिंह ने जीएनएच कन्वेंशन सेंटर पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
- सेक्टर-48 स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी की 'मन की बात' सुनेंगे।
- गुरुग्राम विश्वविद्यालय में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
डीसी उत्तम सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा
गुरुग्राम के डीसी उत्तम सिंह ने जीएनएच कन्वेंशन सेंटर पर पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा लिया। डीसी उत्तम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान हरियाणा विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे।
गुरुग्राम विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रातः 9 बजे गुरुग्राम विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यह विश्वविद्यालय सेक्टर-51 में स्थित है। मुख्यमंत्री यहां अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग एवं वसुधैव कुटुम्बकम सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
सेक्टर-48 में सुनेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात'
इसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे सेक्टर-48 स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण करेंगे। आयोजन स्थल पर बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला और डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय और निगम पार्षद कुलदीप यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे।