नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में आरोही मॉडल स्कूल नारायणगढ़ का शानदार प्रदर्शन

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में आरोही मॉडल स्कूल नारायणगढ़ का शानदार प्रदर्शन

नशा मुक्त युवा और विकसित भारत प्रतियोगिताओं में आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारायणगढ़ का शानदार प्रदर्शन

नरवाना /नरेंद्र जेठी /27 जुलाई 2026 
 मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में आयोजित “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारायणगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना एवं उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। विद्यालय के नौवीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र राहुल ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं विद्यालय की नुक्कड़ नाटक टीम ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों दर्शन सिंह पंजाबी प्रवक्ता तथा गुरप्रीत  फाइन आर्ट प्रवक्ता को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया
कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज में “नशा मुक्त भारत – विकसित भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment