नरवाना के हुडा ग्राउंड में श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा होगा रामलीला का मंचन, 9 अक्टूबर से होगी शुरुआत

श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा हुडा ग्राउंड में भगवान श्री राम की लीला का मंचन किया जाएगा। मंचन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंचन को शुरू किए जाने से पहले रविवार की सायं हुडा ग्राउंड में पत्रकारवार्ता बुलाई गई। इसमें आगामी दिनों में होने वाली रामलीला को लेकर विस्तार से बताया गया। वार्ता की शुरुआत विनोद मंगला द्वारा की गई।
- 8 अक्टूबर को एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सांग की प्रस्तुति दी जाएगी।
- 9 अक्टूबर से श्रवण कुमार के ड्रामे के साथ लीला का मंचन शुरू होगा।
- रामलीला 9 से शुरू होने के बाद 19 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
- रावण दहन और भगवान श्रीराम का राजतिलक मुख्य आकर्षण होंगे।
रामलीला की तैयारियां और रूपरेखा
श्री भारतीय कला केंद्र प्रधान कुलदीप बडनपुर ने बताया कि 8 अक्तूबर को एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मंच पर सांग की प्रस्तुति दी जाएगी। उसके बाद अगले दिन 9 अक्तूबर से श्रवण कुमार के ड्रामे के साथ लीला का मंचन शुरू होगा। आगामी दिनों में निर्धारित रूपरेखा के अनुसार रोजाना भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित लीलाएं दिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा पिछले साल से रामलीला का मंचन शुरू किया गया।
कलाकारों की रिहर्सल और विशेष व्यवस्था
अबकी बार पिछले साल से भी बेहतर रामलीला का मंचन करने के लिए केंद्र तैयार है। सभी कलाकार पिछले दो महीने से रिहर्सल कर रहे हैं और बेहतर से बेहतर श्री रामलीला का मंचन करने के लिए सभी कलाकार तैयार हो चुके हैं। रामलीला 9 से शुरू होने के बाद 19 तक जारी रहेगी। दशहरे के पावन अवसर पर रामलीला के मुख्य सीन भगवान श्री रामचंद्र का राजतिलक दिखाया जाएगा तथा संध्या के समय रावण दहन दिखाया जाएगा। इस बार रामलीला में माता और बहनों की बैठने की बेहतर व्यवस्था करवाई जाएगी।
पत्रकारवार्ता में गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर श्री भारतीय कला केंद्र के संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, सरपरस्त ज्ञाना राम शर्मा, शशिकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, रामअवतार, दिनेश गोयल, प्रमोद सिंगला, विनोद मंगला, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र मित्तल उर्फ काला, सुभाष, हरीश गुप्ता, अनिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा पुजारी, सतीश सेतिया, संजय कालड़ा, जतिन कंसल, जिम्मी, सुशील गोयल, राकेश शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।