नरवाना में श्री रामा भारतीय कला केंद्र की रामलीला को लेकर हुआ भूमि पूजन, 9 अक्टूबर से पुरानी अनाज मंडी में होगा मंचन

श्री रामा भारतीय कला केंद्र का रामलीला मंचन को लेकर हुआ भूमि पूजन, 9 से पुरानी अनाज मंडी में शुरु होगी रामलीला
नरेंद्र जेठी /नरवाना / 24 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
श्री रामा भारतीय कला केंद्र द्वारा पुरानी अनाज लोहा मंडी स्थित रामलीला ग्राउंड में भगवान राम की लीला का मंचन किया जाएगा। मंचन को शुरु किए जाने से पहले ग्राउंड में पं.मेहर चंद पुजारी द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन करवाया गया।
प्रधान ने दी जानकारी
कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने बताया कि केंद्र द्वारा पिछले 15 साल से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आज से तीन साल पहले तक यह रामलीला हुडा ग्राऊंड में हुआ करती थी लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से पुरानी अनाज मंडी में मंचन किया जाने लगा है और इस बार भी यहीं पर होगा।
9 अक्टूबर से होगी शुरुआत
उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर से मंचन की शुरुआत की जाएगी। पहले दिन कलाकारों द्वारा श्रवण कुमार का ड्रामा पेश किया जाएगा और उसके बाद आगामी दिनों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार भगवान राम की लीलाओं का मंचन होगा।
कलाकारों की कड़ी मेहनत
इस मौके पर कला केंद्र के संरक्षक एडवोकेट सुशील कौशिक ने बताया कि मंच पर बेहतर तरीके से रामलीला दिखाए जाने को लेकर कलाकारों द्वारा पिछले एक महीने से कड़ी मेहनत की जा ही है। इस अवसर पर डॉक्टर विनोद गुप्ता, नप पूर्व प्रधान प्रतिनिधि हंसराज समैण, नप पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुदेश चोपड़ा, अनाज मंडी पूर्व प्रधान ईश्वर गोयल, प्रबंधक विकास मित्तल, उप प्रधान नरेंद्र कुकरेजा, मनजीत गौरा, सचिव सत्यवान गोस्वामी, सह सचिव जोगिंद्र शर्मा, आडिटर खचांजी लाल बाता, जगदीश पांचाल, डायरेक्टर प्रेम अरोड़ा, संगठन मंत्री वेद अरोड़ा के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य लोग
पूर्व मंडी प्रधान एडवोकेट राजेश शर्मा, समाजसेवी प्रभात मित्तल, पार्षद आशुतोष शर्मा, रिटायर्ड एक्सईएन देवेंद्र जांगड़ा, प्रवीन मित्तल दनौदा, सज्जन सिंगला, रामफल ढांडा, मन्नू छाबड़ा, विनय मित्तल, अमनदीप गुप्ता, अश्वनी आर्य, वासुदेव गर्ग, सुभाष सिंगला, विनोद गर्ग, अनंत सिंगला, बलराम आर्य, विक्रम मित्तल, विनित आर्य, पवन बेलरखां, महेश गुप्ता, नटवर, गोल्डी महाजन, डीपी राइका, संजय रोहिल्ला और कलाकारों में अमन वर्मा, प्रिंस धीमान, रामप्रकाश, शमशेर गोस्वामी, राकेश भनवाला, सचिन शर्मा व संदीप शर्मा साहिल और मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।