नरवाना के कालवन गांव में हुआ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, मंत्री कृष्ण बेदी और सांसद शिवेश कुमार रहे मौजूद

नरवाना के कालवन गांव में हुआ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, मंत्री कृष्ण बेदी और सांसद शिवेश कुमार रहे मौजूद

नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा देश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया

नरवाना /नरेंद्र जेठी /27 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

नरवाना में 27 सितंबर को गांव कालवन में बूथ नंबर 57 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138 वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम तथा हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और कार्यक्रम के विभिन्न संदेशों पर चर्चा की।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
  • गांव कालवन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
  • कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और सांसद शिवेश कुमार राम ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत।
  • कार्यक्रम के उपरांत प्रवासी पक्षी अभ्यारण वेटलैंड का किया गया दौरा और रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का संबोधन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा देश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया है। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले लोगों और जनभागीदारी से जुड़ी पहलों को सामने रखने की परंपरा शुरू हुई है। इससे आमजन को स्थानीय स्तर पर साकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो एपिसोड नहीं है बल्कि आमजन में राष्ट्रीयता, समर्पण भावना तथा जन कल्याण की अवधारणा जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए जनसरोकारों का विचारणीय संवाद स्थापित होता है। यह कार्यक्रम देश के युवा में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है। कैबिनेट मंत्री ने हर महीने के आखरी रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम में ग्रामीणों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी।

भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार के विचार

इस अवसर पर भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे नागरिकों की उपलब्धियों और समाज हित से जुड़े प्रयासों को सामने लाने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सरकार के प्रयासों के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं और अधिकारों का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

रक्तदान शिविर और वेटलैंड का दौरा

कार्यक्रम उपरांत कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार ने गांव कालवन के प्रवासी पक्षी अभ्यारण वेटलैंड का भी दौरा किया। इस अवसर पर आर्य समाज तथा समाज निर्माण सेवा समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

कार्यक्रम में एस सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, वंदना शर्मा, भारत भूषण टांक, चन्द्र प्रकाश बोस्ती, बलदेव कांगड़ा, हंसराज समैण बैसाखी राम सैनी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश गोयल, सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र हथो, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमित ढाकल, सत्यप्रकाश सैनी, विनय मित्तल, वीरेंद्र नैन, सुरेश दनौदा, कृष्ण कुमार, सरपंच कविता, बहादुर सिंह, राजेंद्र मल्लू, ईश्वर गोयल, एडवोकेट राजेश शर्मा, अमनदीप गुप्ता, रिछपाल शर्मा, ओमप्रकाश थुआ, सतीश गोयल, नरेश सैनी, तलविंदर संधू, सुभाष सिंगला, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक फकीरचंद, जसवीर नैन, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment