नरवाना में सर्वजातीय खाप के चबूतरे के लिए नगर परिषद ने दी जमीन, 36 बिरादरी के लोगों ने लगाया बोर्ड

नरवाना में सर्वजातीय खाप के चबूतरे के लिए नगर परिषद ने दी जमीन, 36 बिरादरी के लोगों ने लगाया बोर्ड

सर्वजातीय नरवाना खाप के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनेगा

नगर परिषद ने रेलवे ओवरब्रिज के बगल में सर्वजातीय नरवाना खाप के चबूतरे के लिए दी जमीन

नरवाना खाप के पांचों गांव के 36 बिरादरी के लोगों ने चेयरमैन सहित सभी नगर पार्षदों की उपस्थिति में लगाया सर्वजातीय नरवाना खाप चबूतरे का बोर्ड  

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नरेंद्र जेठी/नरवाना /23 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

आज का दिन सर्वजातीय नरवाना खाप के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनेगा क्योंकि नगर परिषद नरवाना के द्वारा एस डी कन्या महाविद्यालय के नजदीक रेलवे ओवरब्रिज के बगल में जमीन दी गई है। यह जमीन सर्वजातीय नरवाना खाप के चबूतरे के लिए दी गई है। आज नरवाना खाप के पांचों गांव के 36 बिरादरी के लोगों के द्वारा बोर्ड लगाया गया है। यह बोर्ड नगर परिषद नरवाना के चेयरमैन और सभी नगर पार्षदों की उपस्थिति में लगाया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए नरवाना खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने बताया कि प्रदेश में सभी खाप पंचायतों के पास अपने चबूतरे हैं लेकिन नरवाना खाप की लम्बे समय से चबूतरे के लिए जगह की मांग चल रही थी। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी जी और नगर परिषद नरवाना के सहयोग से आज हमारी यह मांग पूरी हो गई है। नवरात्रि के दिनों में इस जगह का भूमि पूजन किया जाएगा और विधिवत तौर पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान नरवाना खाप के सभी गांव के 36 बिरादरी के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

खाप प्रधान राजबीर सिंह मोर ने कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी जी का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा, विशाल मिर्धा और सभी नगर पार्षदों का खाप चबूतरे के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया गया है। उप प्रधान माला राम गोयत, सुदेश चोपड़ा और सतपाल मोर ने कहा कि यह चबूतरा आपसी प्यार का प्रतीक बनेगा। यह चबूतरा नरवाना के पांचों गांव के 36 बिरादरी के लोगों के आपसी प्यार प्रेम और आपसी सहयोग का प्रतीक बनेगा।

नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा ने कहा कि इससे भाईचारा मजबूत होगा। इस चबूतरे के निर्माण से हमारा आपसी भाईचारा और ज्यादा मजबूत होगा। इस अवसर पर विशाल मिर्धा, आशु शर्मा, पूर्व चेयरमैन बीरबल शर्मा, कर्मबीर सैनी, राजू प्रजापत नगर पार्षद, विपुल नैन, नरेश निक्का, शेरा चहल, रमेश तूफान, विजय सरपंच, गोपी राम मोर, सुभाष चहल, शेरा मोर, प्रेम चोपड़ा, नरवाना औद्योगिक एरिया प्रधान सुरजीत मोर, अजय सेन, विनोद रायका, डॉक्टर संजय, चरण सिंह चोपड़ा, भूरा मोर आदि सभी नगर पार्षद मौजूद थे। इस दौरान नरवाना, दबलैन, बद्दोवाल, इस्माईलपुर और मोहलखडा गांव के लोग मौजूद रहे। इन गांवों के सभी 36 बिरादरी के गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment