नरवाना में फायरिंग के आरोपियों का सुराग नहीं, घायल अजय अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन

नरवाना में फायरिंग के आरोपियों का सुराग नहीं, घायल अजय अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन

नरवाना में शुकवार रात्रि हुई फायरिंग के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा 

नरेंद्र जेठी/नरवाना /गुरुग्राम /03 अक्टूबर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

नरवाना में शुक्रवार रात्रि हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। नरवाना में शुकवार रात्रि हुई फायरिंग के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। यह पूरी घटना नरवाना क्षेत्र की है जहाँ विनय जेठी ने इस खबर की जानकारी दी है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

घायल अजय की हालत और अस्पताल

गांव बेलरखा निवासी अजय को कार सवार गोली मारकर फरार हो गए थे। घायल फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। जिस कारण फायरिंग के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना का विवरण और आपसी विवाद

जानकारी के अनुसार कार सवारों ने गांव बेलरखा निवासी अजय (26) को बातचीत के लिए बुलाया। अजय अपने साथियों के साथ वहां आया। जहां किसी बात पर हुए विवाद के बाद कार सवारों ने फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से अजय घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस जांच और एसपी का एक्शन

सूचना के बाद सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुलदीप सिंह ने सदर थाना पुलिस के साथ सीआईए नरवाना को भी जांच में लगाया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग करने वाले कार सवार कौन थे। अजय को किस काम के लिए गांव से बाहर बुलाया और दोनों पक्षों के बीच ऐसा क्या हुआ कि विवाद फायरिंग तक पहुंच गया।

बयानों का इंतजार और एसएचओ का बयान

पुलिस को घायल के बयान देने के लिए फिट होने का इंतजार है। एसएचओ सदर थाना नरवाना प्रभारी ने कहा कि अभी घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। तब तक पुलिस अपने स्तर पर फायरिंग के कारणों व आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment