नरवाना के कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत एनीमिया एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नरवाना के कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत एनीमिया एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत एनीमिया एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार बेहद जरूरी-डॉ. सुमन भार्गव

नरेंद्र जेठी/नरवाना /25 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय, नरवाना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एनीमिया एवं न्यूट्रिशन अवेयरनेस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ की सदस्या श्रीमती वर्षा यादव एवं श्रीमती कंचन के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

डॉ. सुमन भार्गव ने दी स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी

कार्यक्रम में डॉ. सुमन भार्गव ने विद्यार्थियों को एनीमिया, पोषण, रक्तदान तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। डॉ. सुमन भार्गव ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को घर के बने पौष्टिक भोजन को अपनाने तथा जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह दी। उन्होंने नियमित रूप से हीमोग्लोबिन की जांच करवाने और अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी रखने पर भी जोर दिया।

रक्तदान का महत्व और पॉजिटिव सोच

डॉ. सुमन भार्गव ने विद्यार्थियों से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि ब्लड का कोई सब्सिट्यूट नहीं होता। उन्होंने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए बताया कि रक्त किसी कारखाने में तैयार नहीं किया जा सकता, इसलिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना ब्लड ग्रुप चेक करवाने तथा चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के अनुसार रक्तदान के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुमन भार्गव ने स्वस्थ खान-पान और सकारात्मक सोच के संबंध को स्पष्ट करते हुए कहा कि जैसा खाए अन्न, वैसा होवे मन। उन्होंने कहा कि मन शरीर का एंटीना होता है, इसलिए स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक एवं स्वस्थ मानसिकता भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉजिटिव रहने और हेल्दी माइंडसेट अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्या और संस्था प्रशासक के विचार

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी निर्भर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौष्टिक भोजन अपनाने, जंक फूड से बचने, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। संस्था प्रशासक एवं उपमंडल अधिकारी श्री जगदीश चंद्र ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने भविष्य में महाविद्यालय में ब्लड ग्रुप एवं ब्लड चेकअप कैंप आयोजित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों से ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन और मुख्य उद्देश्य

कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता श्री मोहित आर्य ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एनीमिया से बचाव, पोषण, रक्तदान, ब्लड ग्रुप की जांच, स्वस्थ खान-पान एवं सकारात्मक जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Share:

Comments

Leave a comment