नरवाना के गांव दाता सिंह वाला में पहुंचा आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल, मिली निःशुल्क दवाइयां और हुआ फ्री चेकअप

नरवाना के गांव दाता सिंह वाला पहुंचा ‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’,
ग्रामवासियों को दी गई निःशुल्क दवाइयां व किया गया फ्री चेकअप!
नि:शुल्क हेल्थ चेकअप के साथ जरूरतमंदों को बांटी गई दवाइयां, ग्रामवासियों ने पहल की सराहना की।
ग्रामवासियों ने किया विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद।
नरवाना /27 सितंबर 2026 /नरेंद्र जेठी /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक बार फिर से जनसेवा का एक नया और अनुपम उदाहरण पेश किया है। 'सेवा व समर्पण' भावना से शुरू हुई जन सेवा की पहल का यह कारवां कैथल विधानसभा के साथ-साथ अब नरवाना क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। गांव कलौदा कलां से शुरू हुए इस मानव सेवा के अभियान के तहत नरवाना विधानसभा में दो दर्जन से ज्यादा गांवों और नरवाना शहर के विभिन्न इलाकों में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस पहल के तहत शुरू की गई “आदित्य निःशुल्क मोबाइल अस्पताल” वैन गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी संजीवनी साबित हो रही है। जन सेवा के इसी अभियान के तहत रविवार को ‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ का कारवां नरवाना के गांव दाता सिंह वाला में पहुंच गया। इस मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से एक बड़ा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
इससे पहले कई गांवों और वार्डों में पहुंच चुका है मोबाइल अस्पताल
यह मोबाइल अस्पताल इससे पहले भी कई अलग-अलग स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुका है। यह वाहन पहले गांव कलौदा कलां, दनौदा खुर्द, फरैण कलां, फरैण खुर्द, खरड़वाल, खरल, ढ़ाकल, पीपलथा, सिंसर, लौन, सच्चा खेड़ा, रसीदां, भिखेवाला, बेलरखा और गुरथली में पहुंच चुका है। इसके अलावा यह नरवाना शहर की चमेला कॉलोनी, वार्ड 15, नई बस्ती इस्माइलपुर रोड, वार्ड- 22/23, सैनी मोहल्ला, सुरजाखेड़ा, धर्म सिंह कॉलोनी, वार्ड-3, वार्ड नं.-19, रविदासिया मोहल्ला, वार्ड-18 पंजाबी मोहल्ला और गढ़ी सहित कई अन्य जगहों पर भी जा चुका है। इन सभी स्थानों पर हजारों लोगों ने इस स्वास्थ्य सेवा का पूरा लाभ उठाया है। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है, जिन्हें अस्पताल जाने में परेशानी होती है या जो अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने से वंचित रह जाते हैं।
गांव दाता सिंह वाला की रामदासिया चौपाल में लगा शिविर
आज नरवाना विधानसभा के गांव दाता सिंह वाला की रामदासिया चौपाल में यह चलता-फिरता अस्पताल पहुंचा था। यहां आने वाले सभी ग्रामवासियों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां वितरित की गईं। गौर करने वाली बात यह है कि नरवाना क्षेत्र में इस नि:शुल्क "आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल" वैन सेवा की संचालन व्यवस्था को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। आज गांव गढ़ी में इस वैन के साथ में नरवाना जयराम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. गरिमा (एमबीबीएस) और उनकी स्टाफ की टीम ने भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। इस डॉक्टर टीम द्वारा मौके पर ही रोगियों का मेडिकल चेकअप करके उन्हें दवाइयों द्वारा इलाज प्रदान किया गया। आज इस विशेष शिविर का उद्घाटन उझाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह मंटा द्वारा फीता काटकर किया गया।
सुबह से ही कैंप में उमड़ी लोगों की भारी भीड़
सुबह के समय से ही कैंप में लोगों की भारी भीड़ साफ तौर पर देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने वहां मौजूद सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांचें कीं। इसके बाद मौके पर ही सभी को जरूरी दवाइयां बिल्कुल मुफ्त प्रदान की गईं। शिविर में आए बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस बेहतरीन सुविधा की खूब सराहना की।
ग्रामवासियों ने की विधायक आदित्य सुरजेवाला की जमकर तारीफ
विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए सरदार परमिंदर सिंह, लाजवन्ति कौर, हरदेव सिंह, सरवन सिंह और पम्मी कौर सहित सैकड़ों ग्रामवासियों ने अपने विचार रखे। ग्रामवासियों ने कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। आज तक उन्हें ऐसा कोई विधायक और जन प्रतिनिधि नहीं मिला जिसने जनता की सेवा के लिए फ्री चेकअप और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया हो। उन्होंने कहा कि आदित्य सुरजेवाला की यह पहल पूरी तरह से काबिलेतारीफ है और सुरजेवाला परिवार हमेशा से जनता की सेवा में सबसे आगे रहा है। ग्रामवासियों ने माना कि निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच तथा दवाइयों पर बहुत अधिक खर्च हो जाता है, जबकि इस शिविर में जांच, पर्ची और दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई हैं।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने बताया अपना परम धर्म
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के साथ-साथ नरवाना के लोगों की सेवा करना ही उनका सबसे बड़ा और परम धर्म है। उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि नरवाना हलके के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं बहुत आसानी से पहुंच सकें। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘नि:शुल्क चलता-फिरता अस्पताल’ के माध्यम से नरवाना के विभिन्न वार्डों और गांवों में नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का उनका यह प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर नरवाना विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सतबीर दबलैन, नगर पार्षद आशुतोष शर्मा, डॉ. शमशेर नैन, छन्नाराम सैनी, कोकी सरदार, मोहन सरपंच, सरदार जोगा सिंह, सरदार पाल सिंह, सरदार करनैल सिंह, राकेश राईका और धौला नैन सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।