नारनौल में मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

नारनौल में मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

27 सितंबर को वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस यात्रा का हरियाणा में स्वागत करेंगे। - यात्रा राजस्थान के पचेरी गोद बलावा से हरियाणा में प्रवेश करेगी। - यह यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए नारनौल और अटेली पहुंचेगी।

गोद गांव में तैयारियों का जायजा

यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने गांव गोद पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जनसभा और अन्य व्यवस्थाएं

उपायुक्त ने बताया कि यात्रा के हरियाणा में प्रवेश पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जनसभा के लिए बड़ा पंडाल लगाया जा रहा है। इसके अलावा वाहन पार्किंग और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यात्रा का प्रवेश और कार्यक्रम

करीब दोपहर 11:30 बजे मुख्य एलईडी वाहन और 25 बाइक सवारों वाला काफिला गांव गोद की सीमा में प्रवेश करेगा। यहां यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। स्वागत स्थल पर ढोल-नगाड़ों की टीमें पारंपरिक अंदाज में यात्रा का अभिनंदन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पौधारोपण करेंगे तथा सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

मंच और बैठने की व्यवस्था

मुख्य मंच के साथ वीआईपी मंच भी तैयार किया जा रहा है। यहां पार्टी पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। यात्रा में शामिल बाइकर्स और पूर्व सैनिकों के लिए भी अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों के लिए अलग मंच बनाया जा रहा है। अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। सेवा संकल्प यात्रा के तहत वडनगर से वाराणसी तक यात्रा निकाली जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment