जाटोली में मुंशीलाल आनंद विद्यालय को सरकार को सौंपकर केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की उठी मांग

जाटोली में मुंशीलाल आनंद विद्यालय को सरकार को सौंपकर केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की उठी मांग

एमएलए स्कूल का मुद्दा

एमएलए स्कूल सरकार को ओवरहैंड कर केंद्रीय विद्यालय आरंभ करवाया जाए

संडे को आर्य समाज मंदिर जाटोली परिसर में पंचायत में सुनाया बड़ा फैसला

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पंचायत की अध्यक्षता हेली मंडी पालिका के पूरे अध्यक्ष जगदीश सिंह ने की

पंचायत प्रतिनिधि प्रबंधन समिति ट्रस्टी बैठक कर ठोस स्थाई समाधान निकाले

फतह सिंह उजाला

जाटोली। गुरुग्राम जिला की सबसे पुरानी शिक्षण संस्थानों में शामिल मुंशीलाल आनंद विद्यालय जाटोली ( जो की मुंशीलाल आनंद विद्यालय एवं औषधालय ट्रस्ट के द्वारा संचालित है ) को एक बार फिर से सरकार के ओवरहैंड किया जाने का मुद्दा गरम हो गया। इस विद्यालय में छात्र वर्ग की घटती संख्या को देखते हुए ग्रामीणों के द्वारा अपने-अपने विचार रखते हुए चिंता जाहिर की गई । साथ ही किस प्रकार से यहां छात्र संख्या बढ़ाई जा सकती है, इस मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार किया जाने की जरूरत पर बल दिया गया। इस पंचायत की अध्यक्षता हेली मंडी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिंह के द्वारा की गई।

खास बात यह है कि मुंशीलाल आनंद विद्यालय एवं औषधालय ट्रस्ट और मेजबान स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा संचालित इस शिक्षण संस्था को सरकार के ओवरहैंड किया जाने का मुद्दा समय-समय पर गर्म होता रहा है। बैठक से लेकर पंचायत तक होती आ रही है , लेकिन कोई ठोस समाधान निकलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। संडे को भी एक बार फिर से पंचायत में मौजूद मुंशीलाल आनंद विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व पदाधिकारी राय सिंह चौहान, सतपाल चौहान, जगदीश सिंह, योगेश चौहान, जय नारायण बजरिया, हरीश कुमार, सुभाष चौहान, ज्ञानचंद चौहान, नंबरदार भारत सिंह, भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद विनोद शर्मा , पूर्व कप्तान जनक सिंह चौहान, विंग कमांडर योगेश चौहान ,पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पार्षद रवि चौहान, कृष्ण कुमार ठाकरिया, चेयरमैनशिप प्रवीण कुमार ठाकरिया, अन्य वक्ताओं के द्वारा रखे गए विचारों का निष्कर्ष यही निकला की येन केन प्रकारेण मुंशीलाल आनंद शिक्षण संस्थान को हर हालत में सरकार को सौंप देना चाहिए।

वक्ताओं के द्वारा यहां पंचायत में ही मेजबान स्कूल की प्रबंधन समिति, ट्रस्ट मेंबर इत्यादि की मंशा को लेकर भी कई प्रकार की शंकाएं जाहिर की गई। इसी संदर्भ में वक्ताओं के द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि मेजबान शिक्षण संस्थान को सरकार के ओवरहैंड करते हुए यहां पर केंद्रीय विद्यालय आरंभ करवाया जाए। यह भी कहा गया कि प्रॉपर्टी मेजबान संस्था के ट्रस्ट को जाटोली गांव के द्वारा ही दान में दी गई । इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय विद्यालय में 40 प्रतिशत कोटा स्थानीय नागरिकों के लिए भी आरक्षित रखा जाना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि पंचायत में बनाई गई कमेटी मेजबान शिक्षण संस्थान के ट्रस्ट और प्रबंधन समिति से किसी भी प्रकार का विवाद नहीं चाहती है। बच्चों के भविष्य और सस्ती शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यही के व्यापारी वर्ग स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और पदाधिकारी के साथ भी बातचीत कर उनका पक्ष भी अवश्य सुनना और उस पर विचार किया जाना चाहिए।

पंचायत में गठित की गई कमेटी के सदस्य मेजबान स्कूल के ट्रस्ट मेंबर, मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठकर शिक्षण संस्थान को बंद होने से बचने के साथ यहां छात्र संख्या बढ़ाए जाने के मुद्दे पर सकारात्मक परिणाम के लिए गंभीर विचार विमर्श करें । पंचायत में यह बात भी कही गई थी यदि किसी भी कारण से पंचायत कमेटी, मेजबान स्कूल प्रबंधन कमेटी और ट्रस्ट मेंबर के बीच में बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकलता है तो फिर जाटोली गांव की सरदारी एक शताब्दी से भी अधिक वर्ष पुरानी मुंशीलाल आनंद विद्यालय शिक्षण संस्थान को सरकार के ओवर एंड किया जाने के लिए अन्य विकल्पों पर काम करने के लिए मजबूर होगी।

पंचायत को नगर परिषद हाउस का पूरा समर्थन

पटौदी जाटोली मंडी परिषद के चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया ने पंचायत में आश्वासन दिया कि शिक्षण संस्थान के सरकारी कारण के कार्य के लिए जितना संभव सहयोग होगा, वह व्यक्तिगत रूप से देने के लिए तैयार हैं। पंचायत जो भी कोई इस विषय में प्रस्ताव पटौदी जाटोली मंडी परिषद हाउस के संज्ञान में लाएगी, उस प्रस्ताव को हाउस में सर्वसम्मति से पास करते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग तक भी अवश्य पहुंचाया जाएगा। मुंशीलाल आनंद विद्यालय जाटोली के सरकारी कारण के संघर्ष में हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया गया।

फतह सिंह उजाला /गुरुग्राम /20 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

Share:

Comments

Leave a comment