विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने तरावड़ी में एक करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने तरावड़ी में एक करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

तरावड़ी में नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इन कार्यों के पूरा होने से शहरवासियों को सड़क, जल निकासी, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। पूरे नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर विकास कार्य करवाए जाएंगे।

विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा और लागत

विकास कार्यों के तहत पॉलीटेक्निक चौक से पोल्ट्री चौक और हरियाणा डेयरी व पशु अस्पताल के पास वार्ड नंबर 5 व 7 में नाले का निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होंगे। जिला योजना स्कीम 2026-27 के तहत 26.60 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा नीलोखेड़ी के गोल पार्क में 100 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाएगा। शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास दो बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। ओम बर्तन वाली गली में 11.55 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। अस्पताल क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में डॉ. छाबड़ा के घर से चर्च तक टाइलों वाली सड़क और बरसाती पानी की पाइपलाइन बिछाने पर 14.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

मूलभूत सुविधाओं पर जोर और गणमान्य लोग रहे मौजूद

विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और शहर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी की निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में पूरे नीलोखेड़ी हलके में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाकर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमेन सनमीत कौर आहूजा, भाजपा मंडल अध्य्क्ष स्वामी मुकेश सिद्धपुर, मार्किट कमेटी चेयरमेन शिवनाथ कपूर, भाजपा नेता सतनाम आहूजा, नगरपालिका सचिव राहुल सैनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment