मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को रेवाड़ी में मिला भारी समर्थन, अशोक प्रधान बोले—जनसमस्याओं पर पीएम और सीएम को लिखेंगे पत्र

Atal Hind Team Online8 August 20262 min read146 viewsरेवाड़ी
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को रेवाड़ी में मिला भारी समर्थन, अशोक प्रधान बोले—जनसमस्याओं पर पीएम और सीएम को लिखेंगे पत्र

मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को मिल रहा भारी जनसमर्थन

आम नागरिकों के कठिनाइयोंभरे हालातों में जल्द बदलाव की जरूरत : अशोक प्रधान

रेवाड़ी / 08 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /मनोज गोयल

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रेवाड़ी स्थानीय गढ़ी बोलनी रोड स्थित ऐतिहासिक पायलट चौक के समीप बैठक में आसपास के नागरिकों ने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान में भागीदारी व्यक्त करते हुए जोरदार समर्थन व्यक्त किया। लोगों ने एकसुर में कहा कि सरकार को जनहितकारी मुद्दों पर तत्काल सकारात्मक कदम उठाने चाहिए ।

पायलट चौक एरिया के लोगों के बुलावे पर सेवानिवृत्त शिक्षाविद प्रो. रणधीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे ।

कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,जगमोहन यदुवंशी,विजय सिंह यादव उनके साथ थे । प्रो. रणधीर सिंह यादव ने कहा कि पिछले करीब आठ माह से लोक सेवा मंच का बड़ी संख्या में आम नागरिकों से संवाद का जो सिलसिला लगातार जारी है वह पूर्णतया जनहितकारी एवं सामाजिक महत्व का है।

उन्होंने कहा कि मेगा मिशन जनसम्पर्क अभियान के तहत सीनियर सिटीजंस,महिलाओं,बच्चों,युवावर्ग, नर्सों,मजदूरों, किसानों,ड्राइवर्स,ऑटो मैकेनिक्स,व्यापारियों-व्यवसायियों आदि की रोजमर्रा जिंदगी से जुड़ी ज्वलंत समस्याएं उजागर हुई हैं जिनका तुरंत समाधान किया जाना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि मंच के जनहितकारी अभियान से समाज-राष्ट्र के लोगों को समस्याओं से राहत दिलाकर प्रगति के रास्ते तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी ।

इस अवसर पर सीए नरेश चौहान,एडवोकेट दाताराम शर्मा,राजवीर यादव,कैप्टन वीर सिंह,भोपाल सिंह रावत,अमन जांगड़ा,सोमपाल गुर्जर,प्रकाश गुप्ता,चंदन पहलवान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अशोक प्रधान ने कहा कि मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को लोगों के मिल रहे भारी समर्थन के बलबूते जन समस्याओं की आवाज समाधान होने तक बुलंद की जाएगी। उन्होंने लोगों के कठिनाइयोंभरे सामाजिक हालातो में जल्द बदलाव की जरूरत बताई । इस सिलसिले में पीएम मोदीजी व सीएम नायब सिंह सैनी जी को स्मरण पत्र लिखे जाएंगे ।

Share:

Comments

Leave a comment