पंचकूला में पंजाब BJP की अहम संगठनात्मक बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन जारी

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित होटल रेड बिशप में पंजाब भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जारी है।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष कर रहे हैं। बैठक में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन से जुड़े नेता शामिल हैं। इस अहम बैठक में आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
पार्टी की ओर से जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है। पंचकूला में हो रही इस बैठक को पंजाब भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।