मानेसर निगम के वार्ड 19 में 6 करोड़ की लागत से प्राकृतिक संसाधनों से तैयार होगा मॉडल पार्क

मानेसर निगम के वार्ड 19 में 6 करोड़ की लागत से प्राकृतिक संसाधनों से तैयार होगा मॉडल पार्क

वार्ड 19 में 6 करोड़ के प्राकृतिक संसाधनों से तैयार होगा पार्क

मानेसर निगम के वार्ड 19 में 6 करोड़ की लागत से विकसित होगा मॉडल पार्क

4 एकड़ में विकसित होने वाले पार्क में पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को प्राथमिकता 

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एक एकड़ में झील, वॉकिंग ट्रैक, ओपन एयर थियेटर, ओपन जिम, एग्जिबिशन सेंटर

यहीं पर फ्लोटिंग डैक, सोलर ट्री सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी

फतह सिंह उजाला/मानेसर/29 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

नगर निगम मानेसर के वार्ड 19 के गांव सिकंदरपुर में निजी कंपनी के सहयोग से करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मॉडल पार्क विकसित किया जाएगा। करीब 4 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले इस पार्क में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्क में झील, वॉकिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, ओपन जिम, एग्जिबिशन सेंटर, फ्लोटिंग डैक और सोलर ट्री सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस पार्क का सीधा लाभ वार्ड 19 के साथ सेक्टर 82 से 85 के निवासियों को मिलेगा।

पार्क के विकास को लेकर निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम अधिकारियों के समक्ष पार्क के प्रस्तावित डिजाइन की पीपीटी की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव और नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने पार्क के डिजाइन और सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पार्क को ऐसा स्वरूप दिया जाए, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ प्राकृतिक वातावरण और स्थानीय आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जा सके।

मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने पार्क के डिजाइन को लेकर सुझाव देते हुए कहा कि प्रस्तावित भूमि से तीन राजस्व रास्ते लगते हैं, इसलिए तीनों रास्तों से पार्क में प्रवेश का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्क में प्राकृतिक स्वरूप को और बेहतर बनाने के लिए ज्यादा प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मेयर ने पार्क में एक बड़ा मड हाउस बनाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मड हाउस पूरी तरह से प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार किया जाता है। मड हाउस के निर्माण से यहां आने वाले लोगों को प्राकृतिक निर्माण शैली को देखने का अवसर मिलेगा।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने भी पार्क के डिजाइन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पार्क में दो ओपन जिम बनाए जाएं, ताकि अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों को व्यायाम की सुविधा आसानी से मिल सके। पार्क में वॉकिंग ट्रैक को भी बेहतर तरीके से विकसित करने के साथ उसके आसपास पत्थर के बेंच लगाए जाने चाहिए। इसके साथ ही पार्क में पर्याप्त संख्या में डस्टबीन लगाए जाने चाहिए, ताकि पार्क परिसर में स्वच्छता बनी रहे, लोग कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। आयुक्त ने कहा कि पार्क में लोगों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ओपन एयर थिएटर और एग्जिबिशन सेंटर बनाया जाएगा। पार्क के पास महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और एस्पिरेशन टॉयलेट भी बनाया जाए।

इस दौरान निगम के एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ अनिल मलिक, पार्षद रवि यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment