हरियाणा के भिवानी में बड़ा सड़क हादसा; ट्रक और कार की टक्कर में 2 की मौत, 3 लोग घायल

SAHAB RAM2 October 20261 min read0 viewsभिवानी
हरियाणा के भिवानी में बड़ा सड़क हादसा; ट्रक और कार की टक्कर में 2 की मौत, 3 लोग घायल

हरियाणा के भिवानी में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां गांव पोकरवास के पास एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। घायलों को उपचाल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान 58 वर्षीय सुलोचना और 4 वर्षीय अरनव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव मंढाणा निवासी एक ही परिवार के पांच लोग बीते वीरवार को अपने घर से पिलानी के पास नरहड़ पीर पर पूजा-पाठ के लिए गए थे। कार में कुल 5 लोग 58 वर्षीय सुलोचना, 4 वर्षीय  अरनव, 35 वर्षीय अंजली, 40 वर्षीय कर्मबीर और रश्मि सवार थे।

आज शुक्रवार सुबह पूरा परिवार कार में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव पोकरवास के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने सुलोचना और अरनव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंजली, कर्मबीर और रश्मि की हालत गंभीर है, उनका इलाज किया जा रहा है।

 मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोहारू डीएसपी संजीव कुमार ने भी घटना का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment