रेलवे का मेगा ब्लॉक, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; 24 सुपरफास्ट ट्रेनों के रद्द की लिस्ट आई सामने

SAHAB RAM4 October 20263 min read0 viewsहरियाणा
रेलवे का मेगा ब्लॉक, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; 24 सुपरफास्ट ट्रेनों के रद्द की लिस्ट आई सामने

हरियाणा में रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। उत्तर रेलवे ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा है कि दिल्ली- रेवाड़ी रूट पर ट्रेन संचालन में तेजी और सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नल्स का कार्य किया जाएगा जिसके चलते 7 अक्टूबर को 6 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस वजह से 5-8 अक्टूबर तक 24 ट्रेनें रद्द जबकि 8 ट्रेनें रूट डायवर्ट से संचालित होगी।

5 अक्टूबर को रद्द रहेगी यह ट्रेन

ट्रेन नंबर 14087, दिल्ली- जैसलमेर एक्सप्रेस

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

6 अक्टूबर को रद्द ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 12215/16, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला

ट्रेन नंबर 14088, जैसलमेर- दिल्ली एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 15307, तिलक ब्रिज- सिरसा

ट्रेन नंबर 20983, भुज- दिल्ली सराय रोहिल्ला

7 अक्टूबर को रद्द ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 12985, जयपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर

ट्रेन नंबर 12986, दिल्ली सराय रोहिल्ला- जयपुर डबल डेकर

ट्रेन नंबर 12065, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी

ट्रेन नंबर 12066, दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जनशताब्दी

ट्रेन नंबर 22452, चंडीगढ़- बांद्रा टर्मिनस

ट्रेन नंबर 15308, सिरसा- तिलक ब्रिज

ट्रेन नंबर 26481, जोधपुर- दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन नंबर 26482, दिल्ली कैंट- जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन नंबर 20984, दिल्ली सराय रोहिल्ला- भुज

ट्रेन नंबर 64095, नई दिल्ली- शकूरबस्ती पैसेंजर

ट्रेन नंबर 74033, दिल्ली सराय रोहिल्ला- फर्रूखनगर

ट्रेन नंबर 74036, फर्रूखनगर- दिल्ली सराय रोहिल्ला

ट्रेन नंबर 54421, दिल्ली- रेवाड़ी

ट्रेन नंबर 54417, दिल्ली- रेवाड़ी

ट्रेन नंबर 74003, दिल्ली- रेवाड़ी

ट्रेन नंबर 74002, रेवाड़ी-दिल्ली

ट्रेन नंबर 54310, हिसार- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन

8 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस- चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।

रूट डायवर्ट से चलने वाली ट्रेनों की सूची

6 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 14662, जम्मूतवी- बाड़मेर

7 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 14321, बरेली- भुज

7 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 09524, शकूरबस्ती- ओखा

6 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 09523, ओखा- साबरमती

6 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 19403, भुज- दिल्ली

6 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 14312, भुज- बरेली

6 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 09203, वेरावल- हरिद्वार

7 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 20424, पातालकोट एक्सप्रेस (फिरोजपुर कैंट- सिवनी)

शॉर्ट ओरिजिनेट और लेट चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर 14030,मुक्तसर- दिल्ली सराय गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन: नई दिल्ली में यात्रा समाप्त होगी।

ट्रेन नंबर 14029, गंगानगर - दिल्ली: रेवाड़ी स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त होगी।

ट्रेन नंबर 54411, रेवाड़ी- दिल्ली यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से बनकर चलेगी।

देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 15715, किशनगंज- अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन 2.40 घंटे की देरी से चलेगी।

ट्रेन नंबर 12916, दिल्ली- साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 55 मिनट की देरी से चलेगी।

ट्रेन नंबर 12323, हावड़ा- बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली में 15 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि इस मेगा ब्लॉक के चलते 5-8 अक्टूबर के बीच सफर करने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और लाइव रनिंग स्टेटस अवश्य चेक करें। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES ऐप का सहारा ले।

Share:

Comments

Leave a comment