लाडवा में रामलीला की तैयारियां जोरों पर, 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन

लाडवा में रामलीला की तैयारियां जोरों पर, 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन

रामलीला की तैयारियां जोरों पर, 15 अगस्त से रोजाना हो रही कलाकारों की रिहर्सल

लाडवा/29 सितंबर 2026/ मानव गर्ग/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

लाडवा में श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से आगामी 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के ठाकुरी देवी स्कूल के नजदीक रामलीला मैदान में होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी, कलाकार और सदस्य लगातार मेहनत कर रहे हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
  • 15 अगस्त से रोजाना हो रही कलाकारों की रिहर्सल
  • 4 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन
  • युवाओं और बच्चों को आयोजन से जोड़ा जा रहा है

रामलीला की तैयारियां और रिहर्सल

समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि रामलीला के मंचन को लेकर सभी कलाकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 15 अगस्त से रोजाना कलाकारों की रिहर्सल की जा रही है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

युवाओं और समाजसेवियों की भागीदारी

इसी उद्देश्य से समिति की ओर से युवाओं और बच्चों को भी आयोजन से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनमें अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति रुचि पैदा हो। उन्होंने बताया कि शहर के अनेक समाजसेवी भी समिति की ओर से किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए रामलीला के आयोजन में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।

नए सदस्य और प्रचार-प्रसार

हाल ही में सुदर्शन ढींगरा, बलवान पंजेटा और पवन अरोड़ा समिति के साथ जुड़े हैं और रामलीला के प्रचार-प्रसार में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से ही इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है।

मंचन की तिथियां और प्रसंग

उन्होंने बताया कि इस बार 4 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन के दौरान भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा। समिति का प्रयास है कि प्रत्येक दिन दर्शकों को बेहतर मंचन देखने को मिले और शहरवासियों के साथ आसपास के गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी रामलीला से जोड़ा जा सके।

कलाकारों का प्रोत्साहन

उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को रामलीला में जिम्मेदारियां देकर उन्हें मंच से जुडऩे का अवसर दिया जा रहा है। इससे जहां उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं वे भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को करीब से समझ सकेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment